फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mercedes benz introduces new E 220 d in indian market

लॉन्च हुई मेड इन इंडिया ई 220 डी, जानें खूबियां

Fri, 02 Jun 2017 02:43 PM IST
Updated Fri, 02 Jun 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
mercedes benz introduces new E 220 d in indian market
- फोटो : Amit Dwivedi

मर्सिडीज बेंज इंडिया ने अपनी नई ई क्लास 220 डी को भारत में 57.14 लाख रुपये एक्सशोरूम पुणे में लॉन्च कर दिया है। अपनी नई लॉंग व्हीलबेस ई क्लास को कंपनी दुनिया के महज दो बाजारों में ही लॉन्च किया है। अभी कुछ महीने पहले ही मर्सिडीज ने भारत में ई 350 डी को उतारा था जिसे बाजार से काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इसके बाद मर्सिडीज ने ई 200 पेट्रोल को उतारा था। और अब लांग व्हीलबेस वाली ई 220 डी को बाजार में उतारा गया। ई क्लास मर्सिडीज का भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। पहली बार भारतीय बाजार में OM 654 इंजन ने भी अपनी शुरुआत लांग व्हीलबेस ई 220 डी से की है। 

विज्ञापन


इसके पहले वाली गाड़ी की तुलना में ई 220 डी 17 फीसदी हल्की व 13 फीसदी अधिक फ्यूल एफीसिएंट हो गई है। इसमें लगा ओएम 654 इंजन 1950 सीसी का डीजल इंजन है जो कि 143 केडब्‍ल्यू की शक्ति 3800 आरपीएम पर तथा 400 एनएम का अधिकतम टॉर्क 1600-2800 आरपीएम के बीच में देता है। इसमें 9 जी ट्रॉनिक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन लगा है। इस गाड़ी के साथ मर्सिडीज ने 76 हजार 600 रुपये में 6 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी लॉन्च की है जिसमें एडवांस एश्योरेंस प्रोग्राम 75 हजार 200 रुपये का है। 
विज्ञापन


दिल्ली में इस गाड़ी की कीमत कम होगी क्योंकि महाराष्ट्र व दिल्ली की कीमत में हमेशा अंतर रहता है साथ ही मर्सिडीज ने अपनी इस गाड़ी पर भी जीएसटी से मिलने जा रहे फायदे को ग्राहकों को देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed