फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mercedes Benz India reports record sales in first quarter of 2017

मर्सिडीज बेंज की रिकॉर्ड बिक्री, अब ई-क्लास से आस

Tue, 11 Apr 2017 06:49 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 11 Apr 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
Mercedes Benz India reports record sales in first quarter of 2017
mercedes benz

मर्सिडीज बेंज इंडिया के लिए साल की पहली तिमाही का परिणाम बिक्री के हिसाब से काफी शानदार रहा। बाजार के सपोर्ट से कंपनी ने जनवरी 2017 से मार्च के बीच 3650 गाड़ियों की बिक्री की है। ऐसा एसयूवी सेगमेंट की कारों की बढ़ती मांग के चलते हुआ।  

विज्ञापन


जर्मन कार निर्माता के लग्जरी एसयूवी पोर्टफोलियो में जीएलए, जीएलसी, जीएलई, जीएलई कूपे और जीएलएस बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और इनकी बिक्री में इस साल 13 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई है। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री जीएलसी की हुई। साथ ही अन्य एसयूवी को भी ग्राहकों ने काफी पसंद किया व खरीदा।
विज्ञापन


कंपनी की सेडान सेगमेंट कारों का भी काफी अच्छा प्रदर्शन दिखने को मिला है। लक्जरी सेडान सेगमेंट में मर्सिडीज की ई-क्लास सबसे ज्यादा बिक्री वाली कार बनी। सेडान सेगमेंट के अलावा, युवा पीढ़ी में मर्सिडीज ब्रांड के क्रेज का भी कंपनी को काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 की पहली तिमाही के परिणाम को देखते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ रोलैंड फोल्गर का कहना है कि 2017 की शुरुआत में कंपनी को मिलने वाले बेहतरीन परिणाम के कारण हम आने वाले महीनों में कंपनी की बिक्री पर और बेहतर काम कर सकेंगे। हम कंपनी की इस बढ़त से उत्साही हैं। साथ ही उम्मीद करते हैं कि कंपनी की दुसरी गाड़ियों की तरह ही मर्सिडीज की नई कार ई-क्लास को भी अच्छा रिसपॉन्स मिलेगा।
ये भी पढ़ें : बदलते बाजार में लुढ़कती ऑल्टो की बिक्री, फिर भी नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed