फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   fall in alto sale but still on top

बदलते बाजार में लुढ़कती ऑल्टो की बिक्री, फिर भी नंबर वन

Tue, 11 Apr 2017 05:29 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 11 Apr 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
fall in alto sale but still on top
मारुति ऑल्टो

आम आदमी की कार का सपना पूरा करने वाली मारुति सुजुकी की ऑल्टो पिछले 13 साल से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है। इसके बावजूद इस कार को अब कड़ी चुनौती एक ऐसी कंपनी से मिल रही है जो भारत में बहुत पुरानी नहीं है।

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं रेनो की। रेनो ने मारुति के नक्‍शेकदम पर चलते हुए क्विड को लॉन्च किया और महज एक साल के अंदर देश की टॉप 10 कारों में शामिल हो गई। इसका असर ये हुआ कि ऑल्टो की बिक्री काफी नीचे आ गई। हालॉंकि इसके बावजूद अपनी लॉन्चिंग के बाद से लगातार 13वें साल 2016-17 वित्त वर्ष में 2.41 लाख यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। 
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि अब तक रेनो ने भारतीय बाजार में लगभग 1 लाख 30 हजार क्विड की बिक्री की है। हाल ही में रेनो ने क्विड के कई वेरिएंट एड किए हैं जिससे माना जा रहा है कि मारुति ने ऑल्टो की रणनीति नहीं बदली तो क्विड कुछ ही सालों में सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल बेची गईं 1.41 लाख यूनिट्स

fall in alto sale but still on top
मारुति ऑल्टो

मौजूदा समय में मारुति सुजुकी की कुल घरेलू बिक्री 1,443,641 यूनिट की है जिसमें ऑल्टो की हिस्सेदारी 17 फीसदी है। ऑल्टो की पिछले साल बेची गईं 1.41 लाख यूनिट्स में से 21,000 यूनिट श्रीलंका, चिली, फिलीपींस और उरुग्वे भी भेजी गईं थीं। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने पिछले के पोर्टफोलियो का जिक्र करें तो उसने मार्च में 25,352 कारें और होंडा ने 18,634 कारें इस महीने बेचीं। होंडा ने होंडा सिटी और डब्ल्यूआर वी के नए मॉडल भी लॉन्च किए।

मारुति सुजुकी ऑल्टो को पहली बार वर्ष 2000 में लॉन्च किया। उसे मारुति सुजुकी 800 के विकल्प के तौर पर सामने लाया गया था, जो कि मारुति के नंबर 1 भारतीय ऑटोमेकर कंपनी बनने का सबसे बड़ी वजह थी। मारुति ऑल्टो को कई बार अपग्रेड कर चुकी है। इसके कई वर्जन जैसे ऑल्टो स्पिन, ऑल्टो के 10, ऑल्टो 800, नेक्स्ट जेन ऑल्टो के 10 आदि लॉन्च किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें : SC के फैसले का असर, ऑटो इंडस्ट्री को हुआ करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed