{"_id":"5926c4004f1c1b6011536229","slug":"mercedes-benz-india-passes-on-gst-benefit-to-customers-with-immediate-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज का जीएसटी धमाका, लागू होने से पहले सस्ती कर दी कारें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मर्सिडीज का जीएसटी धमाका, लागू होने से पहले सस्ती कर दी कारें
Updated Fri, 26 May 2017 07:17 AM IST
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज इंडिया ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा के तहत अपनी मौजूदा एक्सशोरूम कीमत में बड़ी कटौती की है। अब मर्सिडीज अपनी गाड़ियों को उस कीमत पर बेचेगी जो जीएसटी लागू होने के बाद इसकी कारों पर आएगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों जीएसटी के रेट में लग्जरी कारों की कीमतों में 28 फीसदी के स्लैब के हिसाब से कमी आई थी। मर्सिडीज की जितनी भी मेड इन इंडिया कारें हैं सब पर कंपनी 1 जुलाई से लागू हो रहे कीमत के हिसाब से ग्राहकों को अपनी कारें बेचेगी। अब ग्राहकों को मर्सिडीज की कारें मौजूदा कीमत के हिसाब से 4 फीसदी तक सस्ती पड़ेंगी।
विज्ञापन
मर्सिडीज की कारें 4 फीसदी सस्ती होने के बाद राज्यों में लगने वाले टैक्स के अनुसार 2 से 9 फीसदी तक सस्ती होंगी। मर्सिडीज पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने जीएसटी लागू होने से पहले इसका फायदा ग्राहकों को दे दिया है। भारत में मर्सिडीज अपनी सीएलए, जीएलए, सी क्लास, ई क्लास, एस क्लास, जीएलसी, जीएलई, जीएलएल और मर्सिडीज मेबैक एस 500 की कीमतों में कमी लाएगी।
विज्ञापन