फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mercedes benz gle revealed with new features

मर्सिडीज की नई कार होगी बेहतरीन एसयूवी, तापसी से लेकर सुरेश रैना तक हैं इसके दीवाने

Tue, 18 Sep 2018 11:33 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
mercedes benz gle revealed with new features
Taapsee Pannu Mercedes-Benz GLE

मर्सिडीज-बेंज ने GLE के नए मॉडल को लांच किया है। इस नई कार में मौजूदा मॉडल से ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। लेकिन साथ ही इसमें ऐसे कई फीचर्स होंगे जो सेफ्टी के नजरिये से काफी अहम हैं। इस एसयूवी कार का अक्टूबर में पेरिस मोटर शो में डेब्यू किया जाएगा। इस कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें 

विज्ञापन


एडवांस्ड सस्पेंशन सेट-अप सिस्टम
ई-एक्टिव बॉडी कंट्रोल
और स्टॉप-एंड-गो
टर्न-ऑफ फंक्शन के साथ एक्टिव ब्रेक असिस्ट
जैसे कई खास फीचर्स कंपनी दे सकती है।

कैसा होगा कार का लुक

नया मॉडल थोड़ा राउंडेड होगा और इसमें एयरोडायनैमिक्स को इंप्रूव किया गया है। इसका फ्रंट X-Class पिक-अप ट्रक से इंस्पायर है। इसमें क्रोम प्लेटेड अंडरगार्ड के ऊपर ऑक्टेग्नल रेडिएटर ग्रिल दी गई है। साथ ही इसमें अल्ट्रा-रेंज मल्टी-बीम एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं।
विज्ञापन


नए मॉडल का व्हीलबेस मौजूदा मॉडल से 80 mm लंबे हैं। साथ ही विंग मिरर का डिजाइन भी बदला गया है। यह दो टायर साइज ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें ग्राहकों को 18-22 इंच टायर खरीदने का ऑप्शन मिलेगा। नए मॉडल के रियर हिस्से में नए टेल लैंप्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

mercedes benz gle revealed with new features
Suresh Raina Mercedes-Benz GLE 350 D

कार का इंटीरियर
नए मॉडल का केबिन पहले से ज्यादा स्पेशियस  होगा। कंपनी ने थर्ड-रो सीटिंग भी दी है। इसके केबिन में कुछ बदलाव किए गए हैं और इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन दिया जाएगा। इसके डैशबोर्ड का डिजाइन एस-क्लास से इंस्पायर है। साथ ही इसमें फुल एलईडी हेड्स-अप डिस्प्ले और MBUX इंफोटेनमेंट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे।

इंजन क्षमता
नई 2020 GLE कार में 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 367बीएचपी की पॉवर और 500 एनएम का टॉर्क जनेरेट करेगा। कार में  EQ बूस्ट वाले इंजन का भी विकल्प कंपनी ने दिया है। जो कि 22बीएचपी की पॉवर और 250 एनएम का एडिशनल टॉर्क भी जनेरेट करेगा। इसमें 9G-Tronic ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4MATIC फॉर-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा। साथ ही ऑफ रोड एबिलिटी के लिए इसमें मल्टी-डिस्क कल्च मिलेगा।

कार का किससे होगा मुकाबला
मर्सिडीज-बेंज की इस एसयूवी का मुकाबला अपकमिंग BMW X5 और ऑडी Q7 से होगा। भारत में यह एसयूवी अगले साल के अंत तक या 2020 की शुरुआत में लांच होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed