{"_id":"5df1d3828ebc3e87a25b43f3","slug":"mercedes-and-nissan-cars-to-be-expensive-from-january-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज और निसान की गाड़ियां जनवरी से होंगी महंगी, इतने बढ़ेंगे दाम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मर्सिडीज और निसान की गाड़ियां जनवरी से होंगी महंगी, इतने बढ़ेंगे दाम
Thu, 12 Dec 2019 11:13 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
nissan car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी कार कंपनी निसान, उसकी सब-ब्रांड डैटसन और जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज ने बुधवार को अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। घोषणा के मुताबिक निसान अपने उत्पादों की कीमत में पांच फीसदी और मर्सिडीज तीन फीसदी का इजाफा करेंगे। अन्य कार निर्माताओं की तरह ही कंपनी के निर्णय की पीछे निर्माण की बढ़ती लागत को वजह बताया गया है और बढ़े हुए दाम अगले साल जनवरी से लागू होंगे।
निसान और डैटसन के सभी उपलब्ध मॉडल्स पर बढ़ी हुई कीमत लागू होंगी। इन मॉडल्स में डैटसन Go, Go+, Redigo के साथ निसान किक्स, टेरानो, सनी, माइक्रा और माइक्रा एक्टिव शामिल हैं।
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा, मौजूदा चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों के मद्देनजर लागत बढ़ने के कारण हम निसान और डैटसन के सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने मंगलवार को एलान किया था कि उसकी सभी कारें जनवरी 2020 से महंगी हो जाएंगी। ह्यूंदै ने कहा है कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट की भरपाई के लिए हम अपनी पूरे उत्पाद रेंज के दाम बढ़ा रहे हैं। हालांकि, ह्यूंदै ने अभी ये जानकारी साझा नहीं की है कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी।