फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Meet Osho a controversial guru who loves Rolls Royce

21 देशो में बैन थे कामुकता पर राय रखने वाले विवादित गुरू 'OSHO' 90 रोल्स रॉयस कारों के थे मालिक

Tue, 11 Dec 2018 11:33 AM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Meet Osho a controversial guru who loves Rolls Royce
Rolls-Royce guru

विवादित गुरू ओशो मानव जीवन में कामुकता पर हमेशा से अपनी खुली राय रखते थे। अनाखे विचारों के चलते कुछ लोग उन्हें पसंद करते थे तो कुछ उनके खिलाफ खड़े रहते थे। ओशो का जन्म 11 दिसम्बर 1939 को मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के कुचवाड़ा गांव में में हुआ था। 

विज्ञापन


ओशो ने अपना करियर बतौर लेक्चरर शुरू किया। ओशो के विचारों भारतीय विचारधारा से दूर और भोग ऐश्वर्यशाली जीवन शैली का अनुसरण करने की ओर प्रेरित करते थे। इसी कारण उनके अनुयायीयों में देश और विदेश की कई ऐसी हस्तियां शामिल थी। जो ग्लैमरस जीवन शैली का आंनद उठाते थे। 
विज्ञापन


यहां तक की जाने माने स्टार विनोद खन्ना और परवीन बॉबी भी उनके समर्थक रहे। ओशो उन्मुक्त भोग के साथ नशे की स्वतंत्रता के लिए भी आवाज उठाते रहे। सन् 1968 में उनके सभी प्रवचनों को जोड़कर एक किताब प्रकाशित की गई। जिसका नाम 'संभोग से समाधि की ओर' रखा गया। जहां से उनके नाम के आगे संभाग शब्द जोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meet Osho a controversial guru who loves Rolls Royce
Rolls-Royce guru

ओशो से जुड़ी रोचक बातें
*ओशो ने भारत में पहला ध्यान केंद्र 1962 में शुरू किया।
*ओशो ने अमेरिका में 64 हजार एकड़ में अपनी अलग रियासत बनाई। जिसमें अपनी पुलिस, न्यायालय, और अपना अस्पताल था।
*नशीले पदार्थ और दूसरे कई मामलों में लगे आरोपों के कारण उन्हें 1985 में उन्हें जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया।
*ओशो को दुनिया के कुल 21 देशो में बैन कर दिया गया था।

 

Meet Osho a controversial guru who loves Rolls Royce
ओशो जन्मदिन विशेष

भक्तों ने भेट की 90 रोल्स रॉयस कारें
ओशो के चाहने वाले दुनिया में बेशुमार थे जो उन्हें महंगे तोहफे भेट करते थे। इन्ही में शामिल थी उनकी रोल्स रॉयस कारों की कतार। जिसमें 90 कारें शामिल थी। हालांकि ओशो इस बात को बड़े गर्व से कहते थे। कि मेरे भक्त चाहते हैं कि मेरे पास 365 रोल्स रॉयस कारें हों। और हर दिन एक अलग कार मेरे लिए बाहर खड़ी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed