फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   May be you have Traffic challan pending online, Know how to check E-challan online

कहीं आपके नाम से तो जारी नहीं हुआ कोई ट्रैफिक चालान, ऐसे चेक करें ऑनलाइन

Wed, 04 Sep 2019 11:35 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 04 Sep 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
May be you have Traffic challan pending online, Know how to check E-challan online
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में संशोधित मोटर वाहन विधेयक (Motor Vehicle Act) लागू हो चुका है। वहीं नए विधेयक के तहत गाड़ियों के चालान कटने भी शुरू हो गए हैं। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि एक नागरिक की तरह आप ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) का पूरी तरह से पालन करते हैं, क्योंकि किसी ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) वाले ने आपको रोका नहीं है, तो आप गलत भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

SMS से चल रहा है पता

कई बार जल्दबाजी या हड़बड़ी में कई मौकों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो ही जाता है, लेकिन आपको पता नहीं चलता। आपका चालान भी कटा हो, लेकिन आपको पता ही न चला हो। अगर आपने जाने-अनजाने में कोई ट्रैफिक नियम तोड़ा है, तो आप उसका पता भी लगा सकते हैं। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में कई लोगों को एसएमएस के जरिये पता चला है कि उन्होंने ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। उस एसएमएस में उन्हें एक लिंक भी भेजा गया है, जहां वे चालान के स्टेटस का पता लगा सकते हैं।
 

ई-चालान के भेजे जा रहे हैं लिंक

लोगों ने जब उस लिंक को खोला, तो जान कर आश्चर्य हुआ कि उनका ई-चालान हुआ हो चुका है। जिसमें उनका गाड़ी की फोटो के साथ चालान की राशि और तारीख और समय भी लिखा हुआ था। पूर्वी दिल्ली में रहने वाले कृष्णा को एसएमएस के जरिये पता चला कि 20 अगस्त को उनका ओवरस्पीड का चालान हुआ था, जो पेंडिंग था। उसमें उनकी कार की फोटो के साथ जुर्माने की राशि 400 रुपये लिखी हुई थी।
 

विज्ञापन

यहां चेक करें चालान

वहीं उत्तरी दिल्ली की रहने वाली कनिका को कोई एसएमएस नहीं मिला। लेकिन उत्सुकतावश उन्होंने ऑनलाइन चेक किया, तो पता चला उनकी कार का फोटो समेत ई-चालान पेंडिंग है और उन पर 100 रुपये का रेड लाइट जंप का चालान सात जुलाई को हुआ था, लेकिन उन्हें इसके बारे में कोई सूचना ही नहीं थी। हालांकि ई-चालान में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा का जिक्र किया होता है, साथ ही ऑनलाइन पेमेंट का लिंक भी होता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अप्रैल 2018 में नई कार खरीदने पर मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है। उनके पास मौजूद डाटाबेस में 60 फीसदी मोबाइल नंबर बिल्कुल सही हैं, वहीं जैसे ही कोई ऑनलाइन चालान भरता है, डाटाबेस में उसका नंबर अपडेट हो जाता है। अपना ई-चालान चेक करने के लिए आप लिंक पर https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर देख सकते हैं।

ऐसे अपडेट करें अपना मोबाइल नंबर

इसके अलावा परिवहन पोर्टल https://parivahan.gov.in/parivahan//node/1978 पर जाकर अपने मोबाइल नंबर को अपडेट भी किया जा सकता है। यहां पर आपको वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चैसिस नंबर, इंजन नंबर और मोबाइल नंबर भरना होगा, जिसके बाद आपको मोबाइल पर ओटीपी आएगा। अगर डाटाबेस में आपका नंबर अपडेट नहीं होगा, तो चालान या तो सीधे आपके घर पर आएगा, या ऑनलाइन जारी होगा। अगर आपने तय तिथि या छह महीने तक चालान नहीं भरा, तो आपके मामले को कोर्ट भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः एक सितंबर से लागू हुए भारी जुर्माने वाले नए ट्रैफिक नियम, कटेगा 10 हजार रुपये तक का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed