फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti Vitara Brezza, mahindra, toyota, ford and hyundai giving car discounts in july 2019

कारों पर डिस्काउंट की ‘बरसात’, मानसून सीजन में सभी कंपनियां दे रही शानदार छूट

Fri, 12 Jul 2019 05:59 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 12 Jul 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
maruti Vitara Brezza, mahindra, toyota, ford and hyundai giving car discounts in july 2019
Maruti Suzuki Facelift - फोटो : सांकेतिक

अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस महीने में कार खरीद कर आप हजारों रुपये बचा सकते हैं। मंदी से परेशान कार कंपनियों ने मानसून सीजन में डिस्काउंट ऑफर्स निकाले हैं। मारुति टोयोटा, हंयूदै ह्यूंदै और महिंद्रा समेत लगभग सभी कार कंपनियां अपनी कारों और एसयूवी पर 20 हजार रुपये से 2.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।      

विज्ञापन

 

मारुति सुजुकी

बात करते हैं मारुति की कारों की, तो मारुति अर्टिगा को छोड़ कर सभी एरेना और नेक्सा शोरूम्स से बिकने वाली कारों पर शानदार छूट दे रही है।
 

मॉडल कैश डिस्काउंट (रु.) एक्सचेंज बोनस (रु.) कारपोरेट डिस्काउंट (रु.)
ऑल्टो 800 20,000 20,000 5,000
ऑल्टो K10 45,000 40,000 2,500
मारुति स्विफ्ट 30,000 30,000 2,500
मारुति सिलेरियो 45,000 40,000 2,500
एस-क्रॉस 10,000 40,000 10,000
सियाज 10,000 60,000 2,500
इग्निस 10,000 20,000 5,000
डिजायर 20,000 20,000 2,500
बलेनो   10,000 5,000
विटारा ब्रेजा 20,000 25,000 5,000
अर्टिगा कोई डिस्काउंट नहीं    

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टोयोटा

देश की अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसे एमपीवी बनाने वाली कंपनी भी अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी हाल ही में लॉन्च बलेनो की रीबैज वर्जन ग्लैंजा पर भी डिस्काउंट दे रही है।   
 

मॉडल कैश डिस्काउंट (रु.) एक्सचेंज बोनस (रु.) कारपोरेट डिस्काउंट (रु.)
टोयोटा इटियोस   15,000  
इनोवा क्रिस्टा कोई डिस्काउंट नहीं    
कोरोला अल्टिस 45,000 10,000  
टोयोटा यारिस 1,50,000 10,000  
टोयोटा ग्लैंजा   15,000 5,000
विज्ञापन

ह्यूंदै

देश की नंबर दो कार कंपनी ह्यूंदै इंडिया भी अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ह्यूंदै अपनी एलांट्रा कार पर सवा लाख रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं इसमें हाल ही में लॉन्च वेन्यू को शामिल नहीं किया गया है।   
 

मॉडल कैश डिस्काउंट (रु.) एक्सचेंज बोनस (रु.)
ग्रैंड i10 65,000 20,000
एलीट i20 कोई डिस्काउंट नहीं 20,000
एलांट्रा 1,25,000 70,000
ह्यूंदै एक्सेंट 55,000 30,000

महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिन्द्रा की कारों पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। महिन्द्रा स्कॉर्पियो, XUV500 के साथ 10,000 रुपये की फ्री बेसिक एक्सेसरीज किट भी मिल रही है। जबकि टीयूवी 300, KUV100 NXT और थार के साथ 5,000 रुपये कीमत वाली किट मिल रही है। वहीं हाल ही में लॉन्च XUV300 पर कोई डिस्काउंट नहीं है।  
 

मॉडल कैश डिस्काउंट (रु.) एक्सचेंज बोनस (रु.) कारपोरेट डिस्काउंट (रु.)
KUV100 65,000 30,000 4,000
XUV500 25,000 20,000 9,000
महिन्द्रा स्कॉर्पियो 20,000 20,000 5,000
TUV300 60,000 10,000 4,500
थार 26,000 कोई डिस्काउंट नहीं 6,000
मराजो कोई डिस्काउंट नहीं 15,000 7,000

 
 

होंडा

होंडा अपनी CR-V ढाई लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं अमेज पर 30 हजार रुपये और BR-V पर 33,500 रुपये का डिस्काउंट है।
 

मॉडल कैश डिस्काउंट (रु.) एक्सचेंज बोनस (रु.)
होंडा WR-V 25,000 30,000
CR-V 2,50,000 कोई डिस्काउंट नहीं
BR-V 33,500 50,000
होंडा सिटी 25,000 20,000
होंडा जैज 20,000 15,000
होंडा अमेज 30,000 12,000
होंडा सिविक कोई डिस्काउंट नहीं 25,000

फोर्ड

फोर्ड अपनी एंट्री लेवल हैचबैक फिगो पर 20000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। 2018 मॉडल वाली इकोस्पोर्ट पर कंपनी 25000 रुपये का क्यूमुलेटिव डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
 
मॉडल कैश डिस्काउंट (रु.) एक्सचेंज बोनस (रु.)
फोर्ड फिगो 20,000 कोई डिस्काउंट नहीं
फोर्ड एस्पायर कोई डिस्काउंट नहीं 10,000
फोर्ड इंडीवर कोई डिस्काउंट नहीं कोई डिस्काउंट नहीं
फोर्ड फ्रीस्टाइल 20,000 10,000
फोर्ड इकोस्पोर्ट 25,000 कोई डिस्काउंट नहीं
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed