फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti swift launched with bs6 engine and become costlier in india, know the each variants price

महंगी हो गई Maruti Swift, जानें BS6 इंजन के साथ हर वेरियंट की कीमतें

Sun, 16 Jun 2019 09:34 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 16 Jun 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
maruti swift launched with bs6 engine and become costlier in india, know the each variants price
Maruti Swift BS6 Engine - फोटो : सांकेतिक

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने शुक्रवार को अपनी हैचबैक कार स्विफ्ट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। मारुति ने ऑल्टो और बलेनो के बाद स्विफ्ट को भी बीएस6 इंजन में अपग्रेड कर दिया है। लेकिन यह अपग्रेडेशन केवल पेट्रोल इंजन में ही किया गया है। जानें हर वेरियंट की कीमतें...

विज्ञापन

 

माइलेज 21.2 किमी प्रति लीटर

स्विफ्ट में बलेनो की तरह 1.2 लीटर का चार सिलेंडर K12B इंजन लगा हुई है। हालांकि नई इंजन में गाड़ी की आउटपुट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1.2 लीटर का इंजन 84 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं मौजूदा बीएस4 इंजन के मुकाबले यह कम माइलेज देगा और इसका माइलेज 21.2 किमी प्रति लीटर होगा। स्विफ्ट में 1.3 लीटर का डीजल इंजन भी आता है, जिसे कंपनी ने अपडेट नहीं किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

AIS-145 मानक वाले सेफ्टी फीचर्स

स्विफ्ट के सभी वेरियंट्स में AIS-145 मानक वाले सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। सभी वेरियंट्स में को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिअर पार्किंग सेंसर का फीचर मिलेगा। पहले केवल डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और ड्राइवर साइड सीट बेल्ट रिमांडर का फीचर मिलता था और रिअप पार्किंग सेंसर का फीचर केवल टॉप ZXi और ZDi में ही मिलता था।
 

विज्ञापन

15 हजार रुपये की बढ़ोतरी

नए इंजन के साथ स्विफ्ट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। नई रेंज 5.14 लाख रुपये से शुरू होगी। बेस वेरियंट की कीमत में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है वहीं डीजल वेरियंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। बेस डीजल वेरियंट की कीमत में 6 हजार रुपये और टॉप वेरियंट में तकरीबन 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
 

वेरियंट्स नई स्विफ्ट पुरानी स्विफ्ट
LXi Rs 5.14 lakh Rs 4.99 lakh
VXi Rs 6.14 lakh Rs 5.98 lakh
VXi AMT Rs 6.61 lakh Rs 6.46 lakh
ZXi Rs 6.73 lakh Rs 6.61 lakh
ZXi AMT Rs 7.20 lakh Rs 7.08 lakh
ZXi+ Rs 7.53 lakh Rs 7.41 lakh
ZXi+ AMT Rs 7.97 lakh Rs 7.85 lakh
VDi Rs 7.03 lakh Rs 6.97 lakh
VDI AMT Rs 7.50 lakh Rs 7.44 lakh
ZDi Rs 7.62 lakh Rs 7.59 lakh
ZDi AMT Rs 8.09 lakh Rs 8.06 lakh
ZDi+ Rs 8.43 lakh Rs 8.39 lakh
ZDi+ AMT Rs 8.89 lakh Rs 8.86 lakh

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed