{"_id":"5e47a4478ebc3ee5ac31318d","slug":"maruti-suzuki-xl6-vs-honda-br-v-which-one-is-cheapest-mpv-for-you","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़े परिवार की दमदार कारें, Maruti Suzuki XL6 और Honda BR-V में कौन है सबसे धांसू?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बड़े परिवार की दमदार कारें, Maruti Suzuki XL6 और Honda BR-V में कौन है सबसे धांसू?
Sat, 15 Feb 2020 01:26 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki XL6 vs Honda BR-V
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप एक दमदार कार खरीदने की सोच रहे हैं तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए Maruti Suzuki XL6 और Honda BR-V जैसी दो दमदार MPVs लेकर आए हैं जो आपको काफी पसंद आ सकती हैं। MPV का मतलब होता है मल्टी परपज व्हीकल। इन दोनों ही कारों में आपको दमदार इंजन के साथ स्टाइलिश लुक मिलता है। आज हम आपको इन दोनों ही गाड़ियों की कीमत, परफॉर्मेंस के साथ दूसरी खूबियों के बारे में भी बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर इन गाड़ियों पर,
विज्ञापन
इंजन
- Maruti Suzuki XL6 में 1462 सीसी K12B Smart Hybrid पेट्रोल इंजन दिया है।
- Honda BR-V में 1497सीसी, 4-सिलिंडर, SOHC-i-VTEC पेट्रोल और 1498सीसी, 4-सिलिंडर, SOHC-i-VTEC VGT डीजल इंजन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परफॉर्मेंस
- Maruti Suzuki XL6 का 1462 सीसी पेट्रोल इंजन 6000 आरपीएम पर 105 PS की पावर और 4400 आरपीएम पर 138Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- Honda BR-V का 1497 सीसी का पेट्रोल इंजन 6600 आरपीएम पर 119 PS की पावर और 4600 आरपीएम पर 145Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1498सीसी का डीजल इंजन 3600 आरपीएम पर 100 PS की पावर और 1750 आरपीएम पर 200Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
- Maruti Suzuki XL6 का 1462 सीसी पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।
- Honda BR-V के 1497सीसी पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ CVT का विकल्प मिलता है। वहीं, 1498सीसी, डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
ब्रेक्स
- Maruti Suzuki XL6 के फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में लीडिंग और ट्रैलिंग ड्रम ब्रेक दिया है।
- Honda BR-V के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया है। इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया है।
सस्पेंशन
- Maruti Suzuki XL6 के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ MacPherson Strut दिया है। वहीं, इसके रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ Torsion Beam सस्पेंशन दिया गया है।
- Honda BR-V के फ्रंट में MacPherson Strut क्वाइल स्प्रिंग दिया है। वहीं, इसके रियर में Torsion Beam क्वाइल स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है।
डायमेंशन
- Maruti Suzuki XL6 की लंबाई 4445 मिलीमीटर, चौड़ाई 1775 मिलीमीटर और ऊंचाई 1700 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2740 मिलीमीटर है।
- Honda BR-V की लंबाई 4453 मिलीमीटर, चौड़ाई 1735 मिलीमीटर और ऊंचाई 1666 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2662 मिलीमीटर है।
कीमत
- Maruti Suzuki XL6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.84 लाख रुपये है।
- Honda BR-V की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.52 लाख रुपये है।