फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki wagon r 7 seater launch date in india maruti wagonr 7 seater mpv price in india maruti suzuki cars india

Maruti Suzuki WagonR का बड़ा 7-सीटर वर्जन हो सकता है लॉन्च, जानें इसकी डिटेल्स

Wed, 22 Jul 2020 03:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2020 03:04 PM IST
सार

  • मारुति सुजुकी इंडिया की लाइनअप में WagonR 7-सीटर का स्थान अर्टिगा से नीचे होगा। 
  • भारतीय बाजार में WagonR 7-सीटर का मुकाबला Renault Triber (रेनो ट्राइबर) जैसी छोटी एमपीवी से होगा।

विज्ञापन
maruti suzuki wagon r 7 seater launch date in india maruti wagonr 7 seater mpv price in india maruti suzuki cars india
Maruti Wagon R - फोटो : For Representation Only

विस्तार

Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार WagonR (वैगन-आर) का बड़ा वर्जन ला सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक यह 7-सीटर मॉडल हो सकती है। Maruti ने साल 2013 में इंडोनेशिया मोटर शो में सबसे पहले WagonR 7-सीटर कॉन्सेप्ट मॉडल प्रदर्शित किया था। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इसके बाद से इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि Maruti Suzuki WagonR 7-सीटर मॉडल को कंपनी भारत में जल्द उतार सकती है। 
विज्ञापन

डिजाइन
Maruti Suzuki WagonR 7-सीटर के टेस्टिंग मॉडल की 5-सीटर वैगनआर से तुलना करने पर यह ज्यादा लंबी नजर आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 7-सीटर वैगनआर की लंबाई 5-सीटर मॉडल से 100 mm तक ज्यादा हो सकती है। हालांकि कार की कुल लंबाई 4-मीटर से छोटी ही रह सकती है। कार की लंबाई बढ़ने से इसमें तीसरी लाइन की सीट लगाई जा सकती है, जो बच्चों के लिए बेहतर रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाइल
5-सीटर WagonR की तुलना में 7-सीटर वैगनआर का लुक और स्टाइल अलग हो सकता है। 7-सीटर वैगनआर का सामने से लुक में भी बदलाव देखा जा सकता है। इसमें फ्रंट बंपर, ग्रिल, हेडलैंप, रियर बंपर और टैललैंप के डिजाइन अलग हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 7-सीटर वैगनआर में इस्तेमाल किया जाने वाला प्लैटफॉर्म और बॉडी पैनल्स 5-सीटर वैगनआर वाले मिलेंगे। 7-सीटर वैगनआर में इंजन भी 5-सीटर वैगनआर ही दिया जा सकता है। 
विज्ञापन

फीचर्स
7-सीटर कार का इंटीरियर, डैशबोर्ड, फ्रंट सीट्स और कैबिन का लुक भी 5-सीटर वैगनआर जैसा ही हो सकता है। हालांकि हाल ही टेस्टिंग के दौरान देखी गई मॉडल में अलॉय व्हील्स देखे गए हैं। जिसके बाद इसकी संभावना है कि 7-सीटर वैगनआर में अलॉय व्हील्स का विकल्प मिल सकता है। 

लॉन्चिंग 
रिपोर्ट के मुताबिक Maruti Suzuki WagonR 7-सीटर को सबसे पहले इंडोनेशिया के बाजार में लॉन्च किया जाएगा। मारुति अपनी लोकप्रिय कार के बड़े मॉडल को भारत में भी लॉन्च कर सकती है। मारुति सुजुकी इंडिया की लाइनअप में WagonR 7-सीटर का स्थान अर्टिगा से नीचे होगा। वहीं भारतीय बाजार में WagonR 7-सीटर का मुकाबला Renault Triber (रेनो ट्राइबर) जैसी छोटी एमपीवी से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed