फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki vitara brezza based Toyota Urban Cruiser SUV to be launched in festive season Toyota Kirloskar Motor made it official

Maruti Vitara Brezza आधारित Toyota Urban Cruiser कॉम्पैक्ट एसयूवी का हुआ आधिकारिक एलान, फेस्टिव सीजन में होगी लॉन्च

Tue, 04 Aug 2020 05:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 04 Aug 2020 05:11 PM IST
सार

  • अर्बन क्रूजर को आने वाले त्यौहारी सीजन के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
  • इस नई एसयूवी के साथ टोयोटा को उम्मीद है कि वह ग्राहकों के एक नए वर्ग को आकर्षित कर पाएगी। 

विज्ञापन
maruti suzuki vitara brezza based Toyota Urban Cruiser SUV to be launched in festive season Toyota Kirloskar Motor made it official
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota

विस्तार

Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने मंगलवार को नई Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) एसयूवी के साथ भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने का एलान कर दिया। अर्बन क्रूजर को आने वाले त्यौहारी सीजन के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन


Toyota Urban Cruiser एसयूवी कार Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) की Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) पर आधारित कॉम्पैक्ट SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) होगी। 
विज्ञापन

बता दें कि मार्च 2018 में, Toyota Motor Corp (टोयोटा मोटर कॉर्प) और Suzuki Motor Corp (SMC), सुजुकी मोटर कॉर्प ने भारतीय बाजार में हाइब्रिड और अन्य वाहनों की एक-दूसरे को आपूर्ति करने के लिए एक बुनियादी समझौता किया था। 

इस व्यवस्था के तहत, टीकेएम पहले से ही बलेनो को एमएसआई से लेता है और डिजाइन और फीचर्स में कुछ बदलाव करने के बाद इसे Glanza (ग्लैंजा) के रूप में बेचता है। अब टोयोटा इस व्यवस्था के तहत आनेवाले त्योहारी सीजन के शुरुआत में अपना दूसरा प्रॉडक्ट Urban Cruiser के रूप में पेश करने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

टोयोटा ने पिछले एक साल में 25,000 से अधिक Glanza की यूनिट्स बेची हैं और ब्रांड के लिए आने वाली अर्बन क्रूजर एसयूवी के लिए भी ऐसी ही मांग की उम्मीद करना स्वाभाविक है क्योंकि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इस समय मांग हर समय से ज्यादा है। इस नई एसयूवी के साथ टोयोटा को उम्मीद है कि वह ग्राहकों के एक नए वर्ग को आकर्षित कर पाएगी। 

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने पर टिप्पणी करते हुए टीकेएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिक्री और सेवा, नवीन सोनी ने कहा, "हम टोयोटा अर्बन क्रूजर को इस त्योहारी सीजन में लॉन्च करने की अपनी योजनाओं की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। टोयोटा अर्बन क्रूजर ग्राहकों की नई जरूरतों को पूरा करने का एक और ऐसा प्रयास है। साथ ही, हम आशा करते हैं कि अर्बन क्रूजर हमें ऐसे ग्राहकों के एक नए समूह का स्वागत करने का अवसर प्रदान करेगा जो न केवल जीवन में जल्द ही एक टोयोटा एसवी के मालिक बनना चाहते हैं, बल्कि वे टोयोटा के बिक्री और आफ्टर सेल्स सर्विस के वैश्विक मानकों का भी अनुभव करना चाहते हैं। हम आने वाले दिनों में कार और लॉन्च के बारे में अधिक जानकारी साझा करेंगे।" 

इंजन
Brezza में K15B 1.5 लीटर का बीएस6 कंप्लाइंट इंजन मिलता है, जो 104 पीएस का पावर और 138 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। Toyota Urban Cruiser में भी यही इंजन मिलने की संभवाना है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। 

नई कार में Brezza से ज्यादा फीचर्स
रिपोर्ट के मुताबिक Toyota Urban Cruiser में रीडिजाइन की गई ग्रिल, नया बंपर, हेडलाइट्स और टेल लाइट्स होंगे जो Brezza से अलग होंगे। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस नई कार में Brezza से ज्यादा फीचर्स देगी। टोयोटा अर्बन क्रूजर को पहले अगस्त में लॉन्च किया जाना था लेकिन महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग में देरी हुई। 

मुकाबला
भारत में सब-कॉम्पैक्ट यानी 4-मीटर से छोटी एसयूवी सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है। Toyota Urban Cruiser का भारतीय बाजार में मार्केट में मुकाबला मारुति की ब्रेजा, टाटा मोटर्स की नेक्सन, महिंद्रा की एक्सयूवी 300, ह्यूंदै की वेन्यू जैसी एसयूवी कारों से होगा। इनके अलावा किआ की आनेवाली एसयूवी सॉनेट, रेनो की काइगर और निसान की मैग्नाइट जैसी एसयूवी कारों से भी इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed