{"_id":"5e492b648ebc3ee5ab6ad764","slug":"maruti-suzuki-vehicles-in-india-automobile-industry-competitors-automobile-sector-in-india-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑटो सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा पर Maruti Suzuki ने कहा- 1990 के दशक में भी आई थीं नई कंपनियां...","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऑटो सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा पर Maruti Suzuki ने कहा- 1990 के दशक में भी आई थीं नई कंपनियां...
Sun, 16 Feb 2020 05:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2020 05:16 PM IST
सार
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) का कहना है कि नई कंपनियों के कारण बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच वह न सिर्फ अपनी बाजार हिस्सेदारी का बचाव करेगी बल्कि इन कंपनियों को लेकर आक्रमक रुख अपनाएगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह टिप्पणी की है।
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी के दौरान घरेलू पैसेंजर वाहन बाजार में मारुति सुजुकी की 50.59 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Production Plant
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हम आक्रामक होंगे : मारुति
विज्ञापन
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी केनीचि आयुकावा ने पीटीआई को बताया, "मैं रक्षात्मक नहीं हो रहा हूं, मैं आक्रमक हो रहा हूं... यदि उनके उत्पाद अच्छे रहे तो हम उन्हें पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे।"
Kia Motors (किआ मोटर्स), MG Motor (एमजी मोटर), Great Wall Motors (ग्रेट वॉल मोटर्स) और Haima Automobile (हाइमा ऑटोमोबाइल) जैसी नई कंपनियों के आने से घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है। इस बारे में यह पूछे जाने पर कि कंपनी नई परिस्थितियों में हिस्सेदारी बचाने के लिए किस स्तर तक तैयार है, आयुकावा ने यह टिप्पणी की।
Kia Motors (किआ मोटर्स), MG Motor (एमजी मोटर), Great Wall Motors (ग्रेट वॉल मोटर्स) और Haima Automobile (हाइमा ऑटोमोबाइल) जैसी नई कंपनियों के आने से घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है। इस बारे में यह पूछे जाने पर कि कंपनी नई परिस्थितियों में हिस्सेदारी बचाने के लिए किस स्तर तक तैयार है, आयुकावा ने यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
1990 के दशक में भी नई कंपनियां आई थीं...
उन्होंने कहा कि Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) को प्रतिस्पर्धा की आदत है। उन्होंने कहा, "प्रतिस्पर्धा हमेशा रहती है। 1990 के दशक में भी नई कंपनियां आई थीं, इसलिए तब भी प्रतिस्पर्धा थी। अभी दक्षिण कोरिया और चीन से नई कंपनियां आ रही हैं, इसलिए अभी भी प्रतिस्पर्धा है।"उन्होंने कहा, "हमें खुद ही उत्पाद पोर्टफोलियो को बड़ा करना है तथा उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कारोबार का प्रबंधन करना है। इसके साथ ही बिक्री और सर्विस का मजबूत नेटवर्क भी तैयार करना है। इन सबके जरिए हम बेहतर तरीके से प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।"
कार कारोबार सिर्फ उत्पादों से नहीं चलता
यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी को नए मॉडल खासतौर पर एसयूवी श्रेणी में नए उत्पाद लाने की जरूरत होगी, आयुकावा ने कहा, "हमें नए मॉडल बनाने होंगे, लेकिन कार का कारोबार सिर्फ उत्पादों से नहीं चलता है, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप उपभोक्ताओं का कितना ध्यान रख पाते हैं।"उपभोक्ताओं के साथ संबंध को लेकर उन्होंने कहा, "यह इस कारण महत्वपूर्ण है कि हम सिर्फ बिक्री नहीं कर रहे हैं, हम बिक्री के बाद उपभोक्ताओं का ध्यान भी रख रहे हैं। कोई उपभोक्ता मारुति को चुनता है क्योंकि हमारे पास डीलरों, बिक्री तथा सेवा केंद्रों की संख्या अच्छी-खासी है।"
ग्राहक को सहूलियत चाहिए
उन्होंने कहा, "हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि कार में कोई खराबी आने पर कल-पुर्जों के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़े। इस तरह की सहूलियत को उपभोक्ता पसंद करते हैं।"आयुकावा ने चालू वित्त वर्ष में वृद्धि की संभावनाओं के बारे में कहा कि अब महज दो महीने बचे हैं। बीते 10 महीनों में बिक्री में करीब 18 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। इतनी बड़ी गिरावट की भरपाई दो महीने में संभव नहीं है।
हालांकि उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के बाद बाजार में सुधार हुआ है और इसी कारण कंपनी सुधार को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।