फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti suzuki upcoming compact suv could be based on Toyota RAV4 SUV, tough for Kia seltos and hyundai creta

Upcoming Cars List 2022: कुछ ऐसी दिखेगी Maruti की नई कॉम्पैक्ट SUV, देगी Seltos और Creta को कड़ी टक्कर

Thu, 02 Dec 2021 05:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 02 Dec 2021 05:12 PM IST
सार

टोयोटा मोटर के साथ मिल कर मारुति ने भारतीय बाजार में मॉडल शेयर करने के लिए डील की है। जल्द ही मारुति नई एसयूवी को लेकर बड़ा एलान करेगी, जिसे दोनों कंपनियों ने मिल कर डेवलप किया है। टोयोटा पहले से मारुति की बलेनो और सबकॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा को ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर के नाम से बेच रही है। लेकिन मारित अभी टोयोटा का कोई मॉडल क्रॉसबैजिंग के साथ नहीं बेच रही है...

विज्ञापन
Maruti suzuki upcoming compact suv could be based on Toyota RAV4 SUV, tough for Kia seltos and hyundai creta
Toyota RAV4 suv - फोटो : for reference only

विस्तार

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में सेंध लगाने के लिए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki बैचेन है। कंपनी काफी समय से प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में घुसने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कंपनी ने टोयोटा मोटर्स के साथ साझेदारी भी की है। समय-समय पर खबरें भी आती रही हैं कि मारुति भारतीय बाजार के लिए नई एसयूवी के निर्माण में लगी है। लेकिन अब इस बात की पुख्ता खबरें है कि मारुति जल्द ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Kia Seltos और Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए नया मॉडल लाने जा रही है।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी के पास पहले से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में क्रॉसओवर एसयूवी S-Cross है, लेकिन उसकी बिक्री के आंकड़े इतने शानदार नहीं हैं कि वह किआ सेल्टोस और ह्यूंदै क्रेटा को टक्कर दे सके। मारुति जल्द ही एस-क्रॉस का फेसलिफ्ट वर्जन भी लाने जा रही है, जिसका हाल ही में ग्लोबल मार्केट में ऑफिशिअली डेब्यू किया गया है। इसके बावजूद मारुति फीचर लोडेड कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करना चाहती है, जो इस सेगमेंट की सभी गाड़ियों के लिए तगड़ी चुनौती पेश कर सके।

विज्ञापन

Maruti suzuki upcoming compact suv could be based on Toyota RAV4 SUV, tough for Kia seltos and hyundai creta
Toyota RAV4 suv Rear - फोटो : for reference only

Toyota RAV4 पर होगी बेस्ड

टोयोटा मोटर के साथ मिल कर मारुति ने भारतीय बाजार में मॉडल शेयर करने के लिए डील की है। जल्द ही मारुति नई एसयूवी को लेकर बड़ा एलान करेगी, जिसे दोनों कंपनियों ने मिल कर डेवलप किया है। टोयोटा पहले से मारुति की बलेनो और सबकॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा को ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर के नाम से बेच रही है। लेकिन मारित अभी टोयोटा का कोई मॉडल क्रॉसबैजिंग के साथ नहीं बेच रही है।

वहीं अगर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में दोनों कंपनियां नया मॉडल लाती हैं, तो दोनों के यह फायदे का सौदा साबित होगा। क्योंकि टोयोटा मोटर की बिक्री का अधिकांश हिस्सा इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर से आता है, कॉम्पैक्ट सेगमेंट में उसके भी हाथ खाली हैं। वहीं मारुति के पास भी इस सेगमेंट में एस-क्रॉस को छोड़ कोई अन्य गाड़ी नहीं है। वहीं खबरें यह भी आ रही हैं कि दोनों कंपनियों की संयुक्त साझेदारी से बनी नई एसयूवी टोयोटा की विदेशी बाजारों में बेस्ट सेलिंग एसयूवी RAV4 पर बेस्ड हो सकती है। इसकी वजह है कि मारुति सुजुकी पहले ही ग्लोबल मार्केट में Across के नाम से एसयूवी बेचती है, जो Toyota RAV4 एसयूवी पर बेस्ड है। भारत में भी दोनों कंपनियों इसी मॉडल पर काम करते हुए नई एसयूवी पेश कर सकती हैं।

हालांकि अभी तक मारुति ने इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है। माना जा रहा है कि नई एसयूवी 2022 के आखिर तक या 2023 की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है। हालांकि लॉन्चिंग को लेकर मारुति का फैसला कोविड के उस दौरान के हालात और चिप की सप्लाई पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed