{"_id":"5af2d4fd4f1c1b360b8b91dd","slug":"maruti-suzuki-unveils-new-vitara-breeza-with-auto-transmission-feature","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति ने लॉन्च की ऑटो गियर वाली विटारा ब्रेजा, कीमत 8.54 लाख रुपये से शुरू ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति ने लॉन्च की ऑटो गियर वाली विटारा ब्रेजा, कीमत 8.54 लाख रुपये से शुरू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 May 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
maruti vitara
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) तकनीक के साथ अपनी कंपैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा को बाजार में उतारा। दिल्ली में इसकी कीमत 8.54 लाख रुपये और 10.49 लाख रुपये के बीच रखी गई है। इस मॉडल का मैनुअल ट्रांसमिशन संस्करण पहले से बाजार में बिक रहा है।
विज्ञापन
कंपनी ने किए हैं कई बदलाव
कंपनी ने कहा कि विटारा ब्रेजा के एजीएस संस्करण में अतिरिक्त सुरक्षा फीचर लगाए गए हैं और कार के अंदर व बाहर कई अन्य बदलाव भी किए गए हैं।
युवा ग्राहकों का रखा है ध्यान
कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एंड सेल्स) आरएस कलसी ने एक बयान में कहा कि हमने युवा ग्राहकों की चाहत को ध्यान में रखते हुए विटारा ब्रेजा में सुधार किए हैं। इसमें अब एजीएस का विकल्प है, लोकप्रिय टू-पेडल तकनी का विकल्प है, जिससे यह अधिक सुविधाजनक हो गई है।
विज्ञापन
यह हैं नए सेफ्टी फीचर्स
नए मॉडल में कई सुरक्षा फीचर लगाए गए हैं, जिसमें शामिल हैं आईएसओएफआईएक्स चाइल्ड रिस्ट्रेंट सिस्टम, हाईस्पीड वार्निंग अलर्ट, डुअल एयर बैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट प्रीटेंशनर्स और फोर्स लिमिटर्स।
विज्ञापन