फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki to launch new compact SUV and MPV car Kia Seltos Hyundai creta rival

आ रही है मारुति की दो नई प्रीमियम कारें, Creta और Seltos से होगा मुकाबला 

Sun, 26 Jul 2020 01:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2020 01:15 PM IST
सार

  • मारुति सुजुकी दो नए उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिन्हें अपने प्रीमियम आउटलेट नेक्सा के जरिए बेचेगी। 
  • इन दोनों में पहले एक एसयूवी को लॉन्च करेगी और उसके बाद C सेगमेंट एमपीवी कार को बाजार में उतारेगी। 

विज्ञापन
maruti suzuki to launch new compact SUV and MPV car Kia Seltos Hyundai creta rival
Maruti Suzuki Car - फोटो : For Representation Only

विस्तार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपने प्रीमियम उत्पादों की संख्या में इजाफा करने की योजना बना रही है और इन्हें जल्द ही बाजार में पेश करेगी। कंपनी अपने प्रीमियम उत्पादों को नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचती है। ऐसा ही एक नया प्रॉडक्ट कॉम्पैक्ट SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) और एक प्रीमियम 7-सीटर MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) होगा। मारुति की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Toyota Motor Corporation (टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन) की Raize एसयूवी पर आधारित होगी। भारत में मारुति की इस नई एसूयवी का मुकाबला Kia Seltos (किआ सेल्टॉस) और Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) से होगा। जबकि मारुति की नई C सेगमेंट एमपीवी कार Toyota B560 पर आधारित होगी। 
विज्ञापन

नई एमपीवी में क्या होगा खास 
मारुति की नई C सेगमेंट एमपीवी कार भारतीय लाइनअप में कंपनी की लोकप्रिय एमपीवी Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा) से ऊपर रहेगी। कंपनी ने अपनी नई एमपीवी के स्पेशिफिकेशंस और कीमत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। जानकारों के मुताबिक मारुति की नई एमपीवी Toyota Innova Crysta का विकल्प हो सकती है जो ग्राहकों की जेब पर भारी भी नहीं पड़ेगी। मारुति अपनी इन दो नई कारों में पहले कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करेगी, जिसके बाद नई एमपीवी को बाजार में उतारेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

S-Cross पेट्रोल की लॉन्चिंग की तैयारी
देश की सबसे बड़े कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी अगली बड़ी लॉन्च S-Cross petrol (एस-क्रॉस पेट्रोल) के लिए बुकिंग शुरू कर दी। एस-क्रॉस में हल्के हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5 लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा। मारुति सुजुकी ने S-Cross पेट्रोल मॉडल को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश किया था। कार प्रेमियों को तब से ही इस कार का इंतजार कर रहे हैं। मारुति अपनी नई कार 2020 Maruti Suzuki S-Cross Petrol (मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पेट्रोल) को 5 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। एस-क्रॉस कार सितंबर 2015 में लॉन्च किया गया था। यह कार अब तक सिर्फ डीजल इंजन के साथ आती थी। अब इसमें पहली बार पेट्रोल इंजन मिलेगा। मारुति सुजुकी सिर्फ पेट्रोल कार बनाने की अपनी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में मारुति को उम्मीद है कि 2020 S-Cross पेट्रोल ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत बना पाएगी।
विज्ञापन

S-Cross का इंजन 
मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल 3 वेरिएंट्स - Delta, Zeta और Alpha में लॉन्च की जाएगी। S-Cross में 1.5 लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ स्मार्ट हाइब्रिड भी मिलेगा, जो पहले से ही मारुति की दूसरी कारों जैसे कि Ciaz (सियाज), XL6 (एक्सएल6), Ertiga (एर्टिगा) और Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) में भी दी जाती है। यह इंजन 105 hp का पावर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। हालांकि 1.3 लीटर BS4 डीजल इंजन 90 hp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था। इसके साथ ही S-Cross के BS4 डीजल इंजन मॉडल में मिलने वाले एंट्री-लेवल वेरियंट Sigma को बंद कर दिया गया है। 

कीमत 
मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल मॉडल की कीमत डीजल मॉडल की तुलना में कुछ ज्यादा रहने की संभावना है। एस-क्रॉस डीजल की कीमत 8.81 लाख से 11.44 लाख रुपये के बीच थी। इसलिए ऐसा अनुमान है कि एस-क्रॉस पेट्रोल मॉडल का दाम 9 लाख रुपये से ज्यादा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed