फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki swift facelift 2021 launch date in india maruti swift 2021 new model new maruti suzuki swift car price in india maruti suzuki swift facelift 2021 specifications maruti suzuki swift facelift 2021 features

Swift Facelift 2021: जल्द लॉन्च हो रही है 2021 मारुति सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट, जानें इस कार में क्या होगा नया

Wed, 13 Jan 2021 06:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 13 Jan 2021 06:30 PM IST
सार

नई 2021 अपडेटेड स्विफ्ट में 90hp पेट्रोल इंजन सहित कई फीचर्स और कॉस्मेटिक अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
maruti suzuki swift facelift 2021 launch date in india maruti swift 2021 new model new maruti suzuki swift car price in india maruti suzuki swift facelift 2021 specifications maruti suzuki swift facelift 2021 features
Maruti Suzuki Swift - फोटो : For Representation Only

विस्तार

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) 2020 में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार Swift (स्विफ्ट) का अपडेटेड 2021 मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। इस कार को हाल ही में सार्वजनिक सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इस कार की लॉन्चिंग की चर्चा काफी समय से चल रही है और मारुति स्विफ्ट के प्रशंसक इस कार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक डीलर के सूत्रों के बताया कि नई 2021 स्विफ्ट का फेसलिफ्ट मॉडल मार्च में भारत में लॉन्च की जा सकती है। इस कार को मिलने वाले इस सालाना अपडेट में 90hp पेट्रोल इंजन सहित कई फीचर्स और कॉस्मेटिक अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

लुक और डिजाइन
नई स्विफ्ट के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें एक अपडेटेड ग्रिल के साथ इसके फ्रंट लुक में भी बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा कार की लाइट्स के साथ ही कुछ मामूल बदलाव भी देखने को मिलेंगे। कार के इंटीरियर की बात करें तो कार की अपहोल्सट्री में नए फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है और कई नई फीचर्स से लैस है। रिपोर्ट के मुताबिक नई कार के इक्विप्मेंट्स में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स
नई 2021 स्विफ्ट में मौजूदा मॉडल की तरह ही ऑटोमैटिक एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, रियर कैमरा, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7.0 इंच स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री के अलावा और भी बहुत कुछ मिलेगा। 
विज्ञापन

इंजन
नई 2021 स्विफ्ट में जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा वह है इसमें दिया गया अपडेटेड K12N डुअल जेट इंजन। न सिर्फ यह आउटगोइंग 1.2-लीटर 4-सिलेंडर K12M इंजन की तुलना में ज्यादा पावर देगा, बल्कि आइडल स्टार्ट-स्टॉप की तकनीक से इसका माइलेज भी बढ़ जाएगा। ट्रांसमिशन विकल्प की बात करें तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स मिलेगा। 

कीमत और मुकाबला
जहां तक अपडेटेड स्विफ्ट की कीमत की बात है, ऐसी उम्मीद है कि वेरिएंट के आधार पर 15,000 से 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला नई Ford Figo (फोर्ड फिगो) और Hyundai Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड i10 नियोस) जैसी कारों से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed