{"_id":"58974b274f1c1b4a40e83ca7","slug":"maruti-suzuki-stopped-production-of-celerio-diesel-from-jan-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति सुजुकी ने बंद किया सेलेरियो डीजल का प्रोडक्शन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति सुजुकी ने बंद किया सेलेरियो डीजल का प्रोडक्शन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Feb 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
जनवरी 2017 से डीलर्स के पास सेलेरियो डीजल का स्टॉक आना बंद हो चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी सेलेरियो डीजल के बंद होने की सुगबुगाहट सुनाई पड़ रही है। डीलरों की मानें तो सेलेरियो डीजल का प्रोडक्शन मारुति ने बंद कर दिया है। भले ही कंपनी ने अब तक इस पर कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया हो लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जनवरी 2017 से डीलर्स के पास सेलेरियो डीजल का स्टॉक आना बंद हो चुका है। डीजल सेलेरियो की मांग लगातार कम होने के कारण कंपनी ने यह फैसला किया है।
सेलेरियो के पेट्रोल वेरिएंट की मांग बाजार में बहुत ज्यादा है, खासकरके एएमटी वेरिएंट की। सेलेरियो डीजल के मांग कम होने की वजह इसमें लगे 2 सिलेंडर डीजल इंजिन को माना जा सकता है जिसे मारुति ने इनहाऊस विकसित किया है। यह उतना रिफाइंड नहीं है जितना कि इस सेगमेंट की अन्य कारों के इंजिन हैं। इसका असर इसके परफॉर्मेंस पर भी साफ नजर आता है।
इसके मांग कम होने की एक और वजह इसकी ज्यादा कीमत है। दिल्ली में इस कार की एक्सशोरूम कीमत 5 लाख 43 हजार रुपये है। टाटा टियागो ने अपने ढेर सारे फीचर्स और अच्छे इंजिन से सेलेरियो के उन ग्राहकों को अपने पक्ष में कर लिया जिसके वजह से इसकी मांग बाजार में बनी हुई थी।
विज्ञापन
अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका 793 सीसी का 2 सिलेँडर टर्बोचार्जड डीजल इंजिन 47.5 पीएस की शक्ति 3500 आरपीएम पर व 125 एनएम का टॉर्क 2000 आरपीएम पर पैदा करता है। यह एक शानदार माइलेज देने वाली कार है, चंडीगढ़ की ड्राइव में हमें इस कार से 21 किमीप्रली का माइलेज मिल चुका है। इस खबर की पुष्टि इस बात से भी होती है कि मारुति ने अपनी वेबसाइट से इसकी कीमत को हटा दिया है।