सितंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री फिर गिरी, दिवाली पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो सेक्टर पर मंदी के काले बादल हटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सितंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी की है, रिपोर्ट के मुताबिक मारुति को घरेलू पैसेंजर वाहनों की बिक्री में इस बार 27.1 फीसदी का घाटा हुआ है, कंपनी ने पिछले महीने कुल 110,454 वाहनों की बिक्री की जबकि 2018 में इसी महीने यह आंकड़ा 151,512 वाहनों की बिक्री का रहा था।
मिनी+कॉम्पैक्ट सेगमेंट में 29.1 फीसदी की गिरावट
मारुति सुजुकी ने मिनी+कॉम्पैक्ट सेगमेंट में इस साल सितंबर महीने में 77,264 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 108,982 यूनिट्स का था । जिससे इस बार कंपनी को 29.1 फीसदी की का घाटा हुआ । इस सेगमेंट में Alto, वैगन-आर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर जैसी कारें आती है।
सियाज की बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट
सेडान कार सेगमेंट में टॉप स्पीड पर रहने वाली मारुति सुजुकी की सियाज को को नहीं मिल रहा है ग्राहकों का साथ। सियाज की बिक्री लगातार गिर रही है। पिछले साल सितंबर महीने में कंपनी 6,246 सियाज बेची जबकि पिछले महीने कंपनी सिकी सिर्फ 1715 यूनिट्स ही बेच सकी।