फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki sales in april 2020 maruti suzuki sales zero units in april 2020 lockdown effect on auto sector coronavirus india automobile industry slowdown in india lockdown effect on india economy mg hector sales in april 2020

लॉकडाउन: इतिहास में पहली बार Maruti Suzuki की घरेलू बाजार में नहीं बिकी एक भी कार, MG Motor का भी यही हाल

Fri, 01 May 2020 02:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 01 May 2020 02:31 PM IST
सार

भारतीय ऑटोमोबाइल जगत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (MSI) मारुति सुजुकी इंडिया और MG Motor (एमजी मोटर) की पिछले महीने अप्रैल में एक भी कार नहीं बिकी। क्योंकि Covid-19 (कोरोना वायरस) महामारी को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। 

विज्ञापन
maruti suzuki sales in april 2020 maruti suzuki sales zero units in april 2020 lockdown effect on auto sector coronavirus india automobile industry slowdown in india lockdown effect on india economy mg hector sales in april 2020
Cars Inventory (File Photo) - फोटो : PTI

विस्तार

मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने अप्रैल 2020 में घरेलू बाजार में शून्य बिक्री की। ऐसा इसलिए था क्योंकि सरकार के आदेशों के अनुपालन में सभी उत्पादन प्लांट बंद कर दी गई थीं।  लॉकडाउन के तहत पूरे अप्रैल महीने में सभी शोरूम बंद रहे और लोगों भी अपने घरों में सीमित रहे। और जैसी आशंका थी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता, के पास पूरे महीने बिक्री के तौर पर दिखाने के लिए कुछ भी नहीं था। 
विज्ञापन

बंद के लिए जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार कंपनी के संयंत्रों में उत्पादन बंद है। हालांकि बंदरगाहों के खुलने के बाद कंपनी ने मूंदड़ा बंदरगाह से 632 कारों का निर्यात किया है। निर्यात के लिए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही मिलने लगे थे संकेत
मार्च के महीने से ही अशुभ संकेत साफ तौर पर नजर आने लगे थे जब महीने की बिक्री के आंकड़े में नाटकीय गिरावट दिखा। मारुति सुजुकी ने देशव्यापी लॉकडाउन के सरकारी आदेशों के अनुपालन में सभी उत्पादन प्लांटों को बंद कर दिया था और मार्च 2019 के आंकड़ों की तुलना में इस साल मार्च के महीने में  79,080 यूनिट्स की बिक्री के साथ 47.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे साफ था अप्रैल के महीने में बिक्री शून्य रहनेवाली है। और यह सिर्फ मारुति की कहानी नहीं है, बल्कि विश्लेषकों का अनुमान है कि हर प्रमुख OEM (ओरिजिनल इक्यूपमेंट मैन्यूफैक्चरर), ओईएम इन्हीं तरह के कारणों की वजह से बिक्री के आंकड़ों की रिपोर्ट ऐसी ही होगी। 
विज्ञापन

निर्यात ने बचाई लाज
मारुति सुजुकी सामान्य परिस्थितियों में हर महीने औसतन लगभग 150,000 कारें बनाती है, जिसने इसे देश की सबसे बड़ी कार निर्माता के रूप में अपनी पोजिशन को बनाए रखने में काफी मदद की है। मारुति देश के बाहर अपनी कारों का का निर्यात भी करती है। कंपनी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि सुरक्षा के लिए सभी दिशानिर्देशों का पालन करने के बाद अप्रैल में मूंदड़ा बंदरगाह से 632 कारों का निर्यात किया गया। 

मारुति को पहले से थी आशंका
पिछले हफ्ते Maruti Suzuki India Limited (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) के चेयरमैन आर सी भार्गव ने भी ऐसी आशंका जताई थी कि अप्रैल में बिक्री के आंकड़े शून्य रह सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा था, "कुछ असामान्य चीजें घटित होंगी। उदाहरण के लिए, ऐसा कभी नहीं हुआ है कि साल में कोई महीना ऐसा हो जब ऑटोमोबाइल की बिक्री शून्य रही होगी। अप्रैल एक ऐसा महीना होने जा रहा है।" उन्होंने ये भी कहा, "जब तक कार के सभी घटक उपलब्ध न हों, तब तक कार का निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसलिए, अगर कोई मुझसे कहता है कि यहां एक कारखाना शुरू करो, तो इससे हमारी मदद नहीं होगी। मैं उत्पादन के लिए उस कारखाने को शुरू नहीं कर सकता।" 
 

मई से चालू कर सकती है उत्पादन
खबरों के मुताबिक मारुति सुजुकी को अप्रैल के आखिर में हरियाणा के मानेसर में अपने प्लांट में उत्पादन फिर से शुरू करने की अनुमति मिली थी, लेकिन इसे केवल मूल रखरखाव के लिए खोला गया है। हाल ही में सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मारुति सुजुकी और ह्यूंदै दोनों कंपनियां मई में उत्पादन फिर से शुरू करेंगी लेकिन शुरुआत में कारों की संख्या सीमित रखेगी। 

एमजी मोटर की बिक्री भी रही जीरो
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) की भी अप्रैल के महीने में घरेलू बिक्री शून्य रही। इसकी प्रमुख वजह देशव्यापी लॉकडाउन में डीलरशिप का बंद रहना है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी सिर्फ डीलरों की दुकानों से होने वाली बिक्री के आंकड़े जारी करती है। 

एमजी मोटर इंडिया ने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गुजरात के हलोल स्थित अपने संयंत्र में छोटे स्तर पर फिर से उत्पादन शुरू किया है। कंपनी ने कहा कि वह सरकार और स्थानीय विभागों के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी सुरक्षात्मक कदम उठाकर संयंत्र चला रही है।

कंपनी को उम्मीद है कि मई में कारखाना रफ्तार पकड़ लेगा। कंपनी स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला की मदद के लिए भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed