Maruti S-Presso को खरीदने से पहले जान लें ये खास आठ बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी SUV सेगमेंट में Maruti Suzuki ने अपनी नई S-Presso के साथ धमाकेदार एंट्री मारी है। कंपनी ने इसे 3.69 लाख रुपये की शुरूआती कीमत लॉन्च करके सभी को चौंका भी दिया, अब माना जा रहा है कि इस फेस्टिव सीजन नई S-Presso कंपनी की बिक्री को बढ़ा सकती है, अगर आप भी इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके बारे में 8 बड़ी बाते बताने जा रहे हैं।
डिजाइन
नई S-Presso, मारुति की अब तक की सबसे बोल्ड कार है। यह यूथ को टारगेट करती है। इसका फ्रंट मॉडर्न डिजाइन में है। इसमें बड़ी हैलोजन हेडलाइट्स शामिल की गई हैं। जबकि एलईडी डीआरएल हेडलाइट के नीचे हैं। इसका रियर बंपर भी काफी बड़ा और बोल्ड है। S-Presso में 6 कलर्स का ऑप्शन आपको मिलेग।
इंटीरियर
ब्लैक कलर के इंटीरियर में नई S-Presso आपको पसंद आएगी। इसके डैशबोर्ड का डिजाइन इसी के कांसेप्ट मॉडल फ्यूचर-एस जैसा दिखाई पड़ता है। कैबिन में स्पेस अच्छा है। आप आसानी से कार के अंदर और बाहर निकल सकते हैं। लंबी यात्रा के दौरान यह एक उपयोगी कार साबित हो सकती है। इसमें पांच लोगों के बैठने की जगह है।
कीम
मारुति सुजुकी S-Presso में 4 वेरियंट मिलेंगे, जिनमें Standard, LXI, VXI, and VXI+ शामिल हैं। इसकी एक्स शो रूम कीमत 3.69 लाख से 4.91 लाख रुपये के बीच है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से वेरियंट चुन सकते हैं।
फीचर्स
इस कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्राइड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ आता है। इसके अलावा इसमें स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और वॉइस कंट्रोल, फ्रंट पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग, रियर पार्सल ट्रेल, रिमोट की-लेस एंट्री फ्रंट स्लाइडिंग सीट्स जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
साइज
यह कार बाहर से कॉम्पैक्ट है लेकिन इसके अन्दर काफी जगह दी गई है। बात डायमेंशन की करें तो इसकी लंबाई 3565 mm, चौड़ाई 1520 mm और व्हीलबेस 2380 mm है। जबकि इसके स्टैण्डर्ड और LXi वर्जन की ऊंचाई 1549 mm और VXi, VXi+ वेरियंट की ऊंचाई 1564 mm है।
इंजन
नई S-Presso में 1.0-लीटर का नया BS6 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68PS पावर और 90NM का टॉर्क देता है। यह 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) के साथ है।
माइलेज
नई S-Presso एक लीटर में यह कार 21.7 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है। यह माइलेज इसे स्टैण्डर्ड और LXi मॉडल की है जबकि इसके टॉप मॉडल की माइलेज 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर है।
सेफ्टी
कंपनी ने नई S-Presso में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा है। इसमें 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स खास हैं। इसके फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक हैं।