भारत की ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी की मिनी एसयूवी S-Presso देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में शामिल हो गई है। मारुति ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि अक्तूबर महीने में कंपनी ने 10,634 एसयूवी कारें बेची हैं।
2 of 5
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
S-Presso पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद
कंपनी के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि S-Presso ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देती हैं। उन ग्राहकों को धन्यवाद जिन्होंने S-Presso पर भरोसा जताया है।
3 of 5
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
कंपनी ने इस कार में 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स खास हैं। टॉप वर्जन में ड्यूल फ्रंट एयरबैग मिलेगा। मजबूती के लिए इसमें 40 फीसदी स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है।
4 of 5
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Social
इंजन और माइलेज
नई S-Presso में 1.0-लीटर का BS6 मानक वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68PS पावर और 90NM का टॉर्क देता है। यह पांच स्पीड मैन्युअल और पांच स्पीड AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) के साथ आती है। एक लीटर में यह कार 21.7 किलोमीटर की माइलेज देती है।
कीमत और वेरियंट
S-Presso के चार वेरियंट में उपलब्ध हैं, जिनमें Standard, LXI, VXI, and VXI+ शामिल हैं। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 3.69 लाख रुपये से लेकर 4.91 लाख रुपये तक है। यह छह रंगों में उपलब्ध है।