फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki released sales report for the month of September 2020, 10 percent more vehicles sold than last year

कोरोना के झटके से उबरी मारुति सुजुकी, सितंबर महीने में 28% ज्यादा बिकी गाड़ियां

Thu, 01 Oct 2020 05:59 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 01 Oct 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki released sales report for the month of September 2020, 10 percent more vehicles sold than last year
Maruti Suzuki Cars - फोटो : Amar Ujala
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने सितंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने सितंबर 2020 में कुल 160,442 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने कुल 122,640 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो सितंबर महीने में मारुति की बिक्री में 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


यह आकड़ें इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि कोरोना के कारण ऑटो इंडस्ट्री और कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। अगर इस साल की ही बात करें तो अगस्त महीने में कंपनी के कुल 124,624 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी अगस्त 2020 के मुकाबले सितंबर महीने में कंपनी की बिक्री में 28 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भारत में 32 फीसदी ज्यादा बिकी गाड़ियां

भारतीय बाजार की बात करें तो सितंबर 2020 में मारुति सुजुकी के कुल 152,608 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने 115,452 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी भारतीय बाजार में कंपनी के वाहनों की बिक्री में 32 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

अगस्त महीने में कंपनी के कुल 116,704 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी अगस्त 2020 के मुकाबले सितंबर महीने में कंपनी की बिक्री में 30 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है।

विज्ञापन

9 फीसदी बढ़ा मारुति का निर्यात

सितंबर 2020 में मारुति सुजुकी ने कुल 7,834 इकाईयों की भारत से बाहर बिक्री की। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने 7,188 वाहनों का निर्यात किया था। पिछले साल की तुलना में कंपनी ने 9 फीसदी ज्यादा वाहनों का निर्यात किया है। वहीं, अगर अगस्त महीने की बात करें तो कंपनी ने 7,920 यूनिट्स का निर्यात किया था। यानी पिछले साल के मुकाबले कंपनी का निर्यात बढ़ा है, लेकिन अगस्त महीने की तुलना में कंपनी के निर्यात में 1 फीसदी की गिरावट आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed