फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki owns the half of the Automobile market share

आधे से ज्यादा कार बाजार पर मारुति का कब्जा

Mon, 06 Feb 2017 11:00 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
maruti suzuki owns the half of the Automobile market share
मारुति सुजुकी
देश की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की बाजार हिस्सेदारी एक बार फिर से 50 फीसदी से ज्यादा हो गई है। जनवरी में 27 फीसदी कार बिक्री में आई बढोत्तरी के बदौलत मारुति को यह मुकाम हासिल हुआ। जनवरी 2017 में देश में बिकने वाली टॉप टेन कारों में से मारुति के 8 प्रोडक्ट शामिल रहे। जनवरी की बात करें तो देश में बिकी हर दूसरी कार मारुति सुजुकी की रही। इस तरह से कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 50.4 फीसदी तक पहुंच गई। 
विज्ञापन

  नोटबंदी के बाद जनवरी में मारुति सुजुकी के साथ लगभग सभी कार कंपनियों की बिक्री अच्छी रही और इंडस्ट्री ने लगभग 14.5 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की। मारुति की बिक्री में 26 फीसदी का इजाफा हुआ। बीते चार महीनों में यह ऑटो इंडस्ट्री की सबसे ऊंची छलांग थी। कार निर्माताओं के तरफ से जारी किए गए बिक्री आंकड़ों और इंडस्ट्री अनुमान के मुताबिक, निर्माताओं ने जनवरी में 2.65 लाख से ज्यादा यात्री वाहन बेचे। 
विज्ञापन

 मारुति सुजुकी में कॉन्पैक्ट सेडान को छोड़कर हर मार्केट सेगमेंट्स में सेल्स में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यूटिलिटी वीकल सेगमेंट में मारुति का वॉल्यूम दोगुना हो गया है और इसका श्रेय ब्रेजा की मजबूत डिमांड को जाता है। दो मॉडल्स के साथ टॉप 10 लिस्ट में शामिल होने वाली इकलौती दूसरी कार निर्माता हुंडई ने पिछले महीने 10.5 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने 42,017 यूनिट्स बेची हैं और उसे अगले कुछ महीने के दौरान सेल्स में रफ्तार बने रहने की उम्मीद है। पूरी इंडस्ट्री अब नोटबंदी के असर से बाहर आ रही है और इसका सकारात्मक असर दिखने भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed