फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki next generation celerio maruti suzuki celerio new model car spotted in testing maruti suzuki ync model maruti suzuki cars

Maruti Celerio नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल की स्पाई तस्वीरें आई सामने, जल्द होगी लॉन्च

Tue, 04 Aug 2020 01:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 04 Aug 2020 01:10 PM IST
सार

  • साल 2021 में मारुति सेलेरियो फेसलिफ्ट मॉडल के आने की उम्मीद है।
  • मारुति अपनी नई कार को एंट्री-लेवल क्रॉसओवर के रूप में पेश कर सकती है। 

विज्ञापन
maruti suzuki next generation celerio maruti suzuki celerio new model car spotted in testing maruti suzuki ync model maruti suzuki cars
Maruti Celerio Next Gen - फोटो : For Reference Only

विस्तार

Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में एक नई कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नई कार Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल हो सकता है। मारुति सेलेरियो कार में जेनरेशन अपग्रेड होना बाकी है। और यह जल्द ही देखने को मिल सकता है, क्योंकि मारुति सेलेरियो नेक्स्ट जेनरेन मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। साल 2021 में मारुति सेलेरियो फेसलिफ्ट मॉडल के आने की उम्मीद है। लेकिन अब इस कार की स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं। जिससे कार में बहुत अंतर देखा जा सकता है। मारुति के इस नए एंट्री-लेवल हैचबैक मॉडल का कोडनाम YNC है। 
विज्ञापन

 

Maruti Celerio हैचबैक सेगमेंट की काफी लोकप्रिय कार है। कंपनी Celerio कार का नेक्सट-जेनरेशन लाने वाली है। मारुति के इस नए एंट्री-लेवल हैचबैक मॉडल का कोडनाम YNC है। नई कार में स्टाइल, इंटीरियर और फीचर्स सब कुछ नया होगा। कंपनी इस कार को भी अपने नए प्लैटफॉर्म हार्टेक्ट पर तैयार कर रही है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल स्विफ्ट, बलेनो, नई वैगनआर और एस-प्रेसो जैसी कारों में हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन 
सेलेरियो का नया मॉडल पहले की तुलना में हल्का और ज्यादा माइलेज देने वाला होगा। नई कार में BS6 मानक वाला 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 67bhp का पावर और 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। मौजूदा मॉडल की तरह नई सेलेरियो में भी सीएनजी का विकल्प मिलेगा। कार की कीमत 4.50 लाख से 5.80 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 
विज्ञापन

'एंट्री-लेवल क्रॉसओवर' 
मारुति सिलेरियो का मौजूदा मॉडल साल 2014 में लॉन्च हुआ था। सेलेरियो न्यू-जेनरेशन का लुक मौजूदा मॉडल से अलग होगा। इसकी स्टाइलिंग एसयूवी जैसी होगी। मारुति अपनी नई कार को एंट्री-लेवल क्रॉसओवर के रूप में पेश कर सकती है। नई सेलेरियो भी कंपनी की अरीना डीलरशिप से बेची जाएगी। 

डिजाइन
सेलेरियो नेक्स्ट जेनरेशन कार में मारुति कई हाई-एंड फीचर्स दे सकती है। इनमें एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, एलईडी इंसर्ट्स के साथ स्टाइलिश टेललैंप, रियर वाइपर, इंटीग्रेटेड ब्लिंकर्स के साथ विंग मिरर्स और नए स्टाइल के अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। नई सिलेरियो में ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगा। नई सेलेरियो रेनो क्विड और टाटा मोटर्स की आने वाली माइक्रो-एसयूवी HBX जैसी कारों को टक्कर देगी। 

फीचर्स
सेलेरियो नेक्स्ट जेनरेशन कार में कैबिन में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ सुजुकी का नया स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, पावर्ड ORVM और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। सुरक्षा के लिहाज से कार में ड्यूल-फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, स्पीड अलर्ट, सीट-बेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed