फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki nexa showroom completes five years maruti suzuki nexa dealership maruti suzuki nexa cars

Maruti Suzuki के प्रीमियम ऑटोमोटिव चैनल Nexa के पांच साल पूरे, बेचीं 11 लाख कारें

Thu, 23 Jul 2020 06:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 23 Jul 2020 06:41 PM IST
सार

  • मारुति सुजुकी के प्रीमियम रिटेल बिक्री नेटवर्क नेक्सा ने गुरुवार को देश में सफलतापूर्वक पांच साल पूरे कर लिए।
  • नेक्सा ने पांच साल में 11 लाख कारों की बिक्री की है। 

विज्ञापन
maruti suzuki nexa showroom completes five years maruti suzuki nexa dealership maruti suzuki nexa cars
Maruti Suzuki Nexa Showroom - फोटो : For Representation Only

विस्तार

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (एमएसआई) की प्रीमियम खुदरा श्रृंखला नेक्सा ने अपने परिचालन के पांच साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उसने 11 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। 
विज्ञापन

मारुति ने एक बायन में कहा कि इस प्रीमियम रिटेल बिक्री नेटवर्क की शुरुआत 23 जुलाई 2015 में की गई थी। इसने गुरुवार को देश में सफलतापूर्वक 5 साल पूरे कर लिए। नेक्सा ने पांच साल में 11 लाख उपभोक्ताओं को सेवाएं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति ने कहा कि 200 से अधिक शहरों में 370 शोरूम के साथ मात्रा के हिसाब से नेक्सा तीसरा सबसे बड़ा खुदरा वाहन ब्रांड है। नेक्सा नेटवर्क के जरिये कंपनी इग्निस, बलेनो, सियाज, एस-क्रॉस और एक्सएल6 मॉडलों की बिक्री करती है। 
विज्ञापन

एमएसआई के कार्यकारी निदेशक विपणन एवं बिक्री शशांक श्रीवास्तव ने कहा, “नेक्सा भारत में एक ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा कारों को बेचने से परे जाने और खुदरा अनुभव का एक नया प्रारूप बनाने की पहली पहल है। इसने ग्राहकों को एक नए प्रकार का खुदरा अनुभव दिया है। इन 5 वर्षों में नेक्सा ने अपने विविध उत्पादों, इंटेलिजेंट ब्रांड एसोसिएशंस और अद्वितीय ग्राहक अनुभवों के साथ 11 लाख से अधिक ग्राहकों को खुश किया है। नेक्सा भारत में तीसरा सबसे बड़ा खुदरा ऑटोमोबाइल रिटेल चैनल है।"  

कंपनी का दावा है कि नेक्सा के लगभग 50 फीसदी ग्राहक 35 वर्ष से कम उम्र के हैं और टेक्नोलॉजी को बहुत ज्यादा पसंद करने वाले हैं। नेक्सा ग्राहकों को बहुत पहले से ही ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) आधारित कार खरीदने का अनुभव देती है।

मारुति के अनुसार, 'एआर' प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों को डिजिटल रूप में असरदार तरीके और कुशलता से प्रॉडक्ट का पता लगाने का मौका देती है। 

श्रीवास्तव ने कहा, "नेक्सा के जरिए, हम मारुति सुजुकी पोर्टफोलियो के लिए आधुनिक शहरी भारतीय उपभोक्ता को आकर्षित करने में सक्षम हैं। हम अपने ग्राहकों द्वारा हम पर दिखाए गए भारी विश्वास के लिए बेहद आभारी हैं। आगे बढ़ने के साथ हमारी यह लगातार कोशिश रहेगी कि हम इसे सुदृढ़ करना जारी रखें और हमारे ग्राहकों के लिए अनोखा नेक्सा अनुभव प्रदान करें।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed