फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki made more than 2cr cars in 34.6 years

मारुति सुजुकी: 34.6 साल में बनाईं 2 करोड़ से अधिक कारें

Mon, 23 Jul 2018 07:27 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki made more than 2cr cars in 34.6 years

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने सोमवार को बताया कि उसने गुरुग्राम तथा मानेसर स्थित संयंत्रों से भारत में दो करोड़ वाहनों के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने बयान में बताया कि दिसंबर 1983 में उत्पादन शुरू होने के बाद 34 साल छह महीने में उसने यह आंकड़ा हासिल किया। यह मुकाम हासिल करने वाली एमएसआईएल देश की पहली कार निर्माता कंपनी है। 

विज्ञापन


एमएसआईएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केनिची अयुकावा ने कहा कि दो करोड़ वाहनों के उत्पादन का आंकड़ा मारुति सुजुकी ब्रांड में लोगों के विश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि कुल दो करोड़ वाहनों में से 1.437 करोड़ वाहनों का उत्पादन गुरुग्राम में, जबकि 56.2 लाख वाहनों का उत्पादन मानेसर स्थित संयंत्र में किया गया। कंपनी ने कारों का उत्पादन शुरू करने के बाद लगभग एक दशक के भीतर 10 लाख कारों के उत्पादन का आंकड़ा हासिल कर लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल 2005 में उत्पादन का आंकड़ा 50 लाख, जबकि मार्च 2011 में यह आंकड़ा एक करोड़ पहुंच गया। एमएसआईएल ने तब बताया था कि अगले सात वर्षों में कंपनी दो करोड़ वाहनों के उत्पादन का आंकड़ा हासिल कर लेगी।


वर्तमान में कंपनी घरेलू बाजार में 16 मॉडलों की बिक्री करती है। यह 100 से अधिक देशों में वाहन निर्यात भी करती है, जिनमें यूरोप, जापान, अफ्रीका तथा लातिन अमेरिका जैसे देश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed