फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   MARUTI SUZUKI LAUNCHES NEW THIRD GENERATION DZIRE 2017

मारूति सुजुकी ने लॉन्च की नई डिजायर, जानें खासियत

Wed, 17 May 2017 10:00 AM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 17 May 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
MARUTI SUZUKI LAUNCHES NEW THIRD GENERATION DZIRE 2017

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर की तीसरी पीढ़ी को लॉन्च कर दिया है। यह लोकप्रिय सेडान शुरू से ही देश में काफी लोकप्रिय रही है। लेकिन अब जिस तरह से मारूति ने इसके नया रूप रंग दिया है वह काबिले तारीफ है। 11 हजार रुपये लेकर मारुति इस कार की बुकिंग कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसकी मारुति की इस कार की अब तक 33000 से अधिक बुकिंग आ चुकी है। आइए आपको इसकी पांच खूबियों से अवगत कराते हैं।

विज्ञापन

जानें कार की कीमत और फीचर

MARUTI SUZUKI LAUNCHES NEW THIRD GENERATION DZIRE 2017

कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन दिया गया है। 1.2 लीटर का इंजन कार को 85 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है जबकि 1.3 लीटर का मल्टीजेट इंजन इसे 75 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है। कंपनी ने कार की लंबाई से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। हालांकि कार के एक्सटीरियर में खासा बदलाव किया गया है। 

कंपनी का दावा है कि नई डिजायर 28.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कंपनी की माने तो यह कार जगत का सबसे किफायती डीजल कार है।  नई डिजायर पहले के मुकाबले खूबसूरत दिखती है। अब इसका डिजाइन किसी टैक्सी तरह न दिखकर एक प्रीमियम सेडान की तरह नजर आता है। नई डिजायर में आपको 376 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

वहीं कार के इंटीरियर की बात करें तो गाड़ी के व्हीलबेस में इजाफा हुआ है। कार का व्हीलबेस 2450 मिलीलीटर का हो गया है। इससे डिजायर में बैठना पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक हो गया है। कंपनी ने इस कार को डिजाइन करते हुए इस बात का ख्याल रखा है कि लोग इसका इस्तेमाल खुद के लिए करें ना कि टैक्सी के रूप में। मारूति ने नई डिजायर की शुरुआती कीमत 5.45 लाख रुपये ( एक्स शोरूम नई दिल्ली)  है। नई डिजायर के टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 9.41 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed