{"_id":"5b9b5914867a557ec524bfe7","slug":"maruti-suzuki-launched-updated-version-of-s-cross-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस-क्रॉस का फिर आया अपडेटेड वर्जन, इस बार फीचर्स में है दम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
एस-क्रॉस का फिर आया अपडेटेड वर्जन, इस बार फीचर्स में है दम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Cross
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी ने अपनी काम्पेक्ट एसयूवी कार S-Cross को कुछ अपडेशन के साथ एक बार फिर मार्केट में लांच किया है। इससे पहले भी पिछले साल कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट मॉडल मार्केट में उतारा था। जिससे कंपनी की सेल में 44 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन
फिलहाल कंपनी ने नई एस क्रॉस में कई नए फीचर्स दिये गये हैं। जिनमें पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं। एस क्रॉस मॉडल के डेल्टा ट्रिम में पुश स्टार्ट बटन के साथ स्मार्ट की फंक्शन भी दिया गया है। इस नई कार में आॅटो फोल्डिंग ORVMs के साथ टर्न इंडिकेटर्स भी होंगे। कंपनी ने इस कार में आॅटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी आॅफर किए हैं।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी ने इस कार के फीचर्स के साथ-साथ कीमतो में भी इजाफा किया है। एस क्रॅास के सिग्मा वेरियंट की कीमत अब ₹ 8.85 लाख होगी । वहीं अल्फा वेरियंट के लिए आपको ₹ 11.45 लाख चुकाने होंगे। औसतन देखा जाए तो कार के लिए 13,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये तक ज्यादा देने होंगे।
विज्ञापन
कार के इंजन में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह इसमें भी 1.3 लीटर डीजल का इंजन दिया गया है। जो कि 89बीएचपी का पॉवर और 200एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है।