फेसलिफ्ट Maruti Baleno 2019 लॉन्च, कीमत 5.45 लाख रुपए से शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti Suzuki India Limited ने आज 2019 Baleno फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। जिसकी शुरुआती कीमत NEXA शोरूम में 5.45 लाख रुपए रखी गई है। बलेनो को सबसे पहले अक्टूबर 2015 में लॉन्च किया गया था। जिसके करीब साढ़े तीन साल बाद कंपनी ने इसका अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया है। कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में कई अपडेट और नए सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं।
बलेनो फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर को नए फ्रंट बंपर डिजाइन के साथ देखा जाएगा, जो ग्रिल और HID प्रोजेक्टर हैडलैंप्स पर 3 डी पैटर्न से लैस होगा। मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक श्री आर एस कलसी ने कहा, “बलेनो को एक शानदार सफलता मिली है। हाल ही में इसने 38 महीने के रिकॉर्ड समय के भीतर 5 लाख की बिक्री के साथ मील का पत्थर हासिल कर अपनी यात्रा में एक और मुकाम हासिल किया है। नई बलेनो ग्राहकों को एक बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, सुरक्षा और असाधारण ड्राइविंग अनुभव प्रदान कराएगी।
यह भी पढ़ेंः नई Maruti Baleno फेसलिफ्ट के हर वैरियंट की डिटेल, जानें क्या है खास
वर्तमान में, मारुति सुजुकी HID प्रोजेक्टर लैंप केवल अल्फा वेरिएंट में पेश करती है, लेकिन फेसलिफ्ट Baleno में डेल्टा वेरिएंट के लिए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप भी मिलेंगे। इसमें नए अलॉय व्हील, रिवाइज्ड टेल लैंप और नया रियर बम्पर भी मिलता है। Maruti Suzuki ने Baleno फेसलिफ्ट पर अपडेटेड स्मार्ट प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया है।
कार का इंटीरियर अधिक प्रीमियम और फिनिश होगा, जबकि सुरक्षा के लिहाज से 2019 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट में स्पीड अलर्ट सिस्टम, को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर, ड्यूल एयरबैग, चाइल्ड सीट ISOFIX सिस्टम और फोर्स लिमिटर सीटबेल्ट के साथ ABS और EBD भी दिए जाएंगे।
2019 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.2 लीटर K सीरीज पेट्रोल इंजन शामिल होगा, जो 6,000 आरपीएम पर 83bhp की पावर और 4,000 आरपीएम पर 115 एनएम का टॉर्क देता है। इसके अलावा 1.3 लीटर DDiS डीजल इंजन दिया जाएगा जो 4,000 आरपीएम पर 74 बीएचपी पावर और 2,000 आरपीएम पर 190 एनएम टॉर्क प्रदान करता है। दोनों इंजन मानक मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होंगे। जबकि पेट्रोल इंजन में एक वैकल्पिक CVT का विकल्प भी उपलब्ध होगा।
बात करें कीमतों की तो,
Petrol Manual Prices
Sigma – Rs 5.45 लाख रुपए
Delta – Rs 6.16 लाख रुपए
Zeta – Rs 6.84 लाख रुपए
Alpha – Rs 7.45 लाख रुपए
Petrol CVT Prices
Delta – Rs 7.48 लाख रुपए
Zeta – Rs 8.16 लाख रुपए
Alpha – Rs 8.77 लाख रुपए
Diesel Manual Prices
Sigma – Rs 6.6 लाख रुपए
Delta – Rs 7.31 लाख रुपए
Zeta – Rs 7.99 लाख रुपए
Alpha – Rs 8.6 लाख रुपए