Maruti Suzuki की कारें खरीदने वालों को जनवरी से लगेगा झटका, कंपनी बढ़ाने जा रही है दाम
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सूचित करते हुए मारुति सुजुकी ने बताया है कि पिछले एक साल में गाड़ी की लागत में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि कच्चे माल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं, जिसका दबाव गाड़ियों के निमार्ण पर पड़ रहा था...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि उनकी इनपुट कॉस्ट (लागत) बढ़ने की वजह से उसे ये फैसला लेना पड़ रहा है। हालांकि आमतौर पर ऑटो कंपनियां नए साल पर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करती रही हैं। मारुति के इस फैसले के बाद बाकी ऑटो कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने का जल्द ही एलान करेंगी।
इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सूचित करते हुए मारुति सुजुकी ने बताया है कि पिछले एक साल में गाड़ियों के निर्माण की लागत में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि कच्चे माल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं, जिसका दबाव गाड़ियों के निमार्ण पर पड़ रहा था। कंपनी का कहना है कि अब जरूरी हो गया है कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी का बोझ ग्राहकों पर भी डाला जाए। कंपनी ने कीमतें जनवरी 2021 से बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल्स के लिए अलग-अलग होगी।
पिछले साल भी बढ़ाई थीं कीमतें
पिछले साल भी कंपनी ने एक जनवरी 2020 से गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया था। उस समय भी कंपनी ने कहा था कि कई चीजों की इनपुट कॉस्ट बढ़ने से गाड़ियों के निर्माण की लागत बढ़ रही है। कंपनी ने तब चुनिंदा मॉडल्स में 4.7 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो की कीमतों में 6 से 9 हजार रुपये की बढ़ोतरी की थी, जबकि एस-प्रेसो की कीमतों में 1500 से 8000 रुपये, वैगन आर की कीमतों में 1500 से 4000 रुपये, अर्टिगा की कीमतों में 4000 से 10000 रुपये और बलेनो की कीमतों में 3000 से 8000 रुपये तक का इजाफा किया था।
उत्पादन क्षमता में 5.91 फीसदी की बढ़ोतरी
कंपनी ने नवंबर 2020 में 1,35,775 कारों की बिक्री की थी। वहीं पिछले साल नवंबर में कंपनी ने 1,39,133 यूनिट्स बेची थीं, जिसमें मात्र 2.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं कंपनी ने नवंबर में एलान किया था कि उसकी उत्पादन क्षमता में 5.91 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 4,59,221 यूनिट्स तक पहुंच चुकी है।