Maruti Ertiga MPV का बेस वेरिएंट बंद, जाने वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti Suzuki ने कुछ समय पहले नई अर्टिगा ( Ertiga ) से खूब सुर्खियां बटोरी। ऐसे में खबर है कि अब मारुति इस MPV का बेस मॉडल एलएक्सआई ( Lxi ) और एलडीआई ( Ldi ) को बंद करने जा रही है। इस बात की पुष्टि कंपनी की तरफ से नहीं हुई है लेकिन Maruti Suzuki Arena डीलरशिप ने अर्टिगा की बुकिंग बंद कर दी है। बेस वेरिएंट के बंद होने के पीछे वजह इसके बाकी मॉडल्स की मांग में हो रही बढ़ोतरी है। फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर प्राइस लिस्ट में अभी ये दोनों वेरिएंट शामिल हैं।
खबरों की मानें तो फिलहाल सिर्फ दिल्ली, मुंबई और अन्य 2 बड़े शहरों के डीलर्स ने इस कार की बुकिंग से किनारा कर लिया है। बता दें, अर्टिगा का बेस मॉडल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध नहीं था, जो इसके बंद होने की एक और वजह हो सकती है।
Maruti Ertiga की रि-लॉन्चिंग मारुति के लिए भाग्यशाली साबित हुई है। मारुति की MPV का नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछली फरवरी के मुकाबले इस साल फरवरी में अर्टिगा की 72 प्रतिशत ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं। वहीं इसकी प्रतिद्वंद्वी Mahindra Marazzo उतना करिश्मा नहीं दिखा पाई जितनी उम्मीद जताई जा रही थी।