फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki diesel engine news bs6 diesel engine cars in maruti suzuki maruti suzuki bs6 diesel cars in india

मारुति सुजुकी फिर से बनाएगी डीजल इंजन वाली कारें, पहले उतार सकती है ये मॉडल

Mon, 14 Dec 2020 12:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Dec 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki diesel engine news bs6 diesel engine cars in maruti suzuki maruti suzuki bs6 diesel cars in india
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) 2021 से फिर डीजल इंजन वाली कारों का उत्पादन शुरू कर सकती है। कंपनी ने सिर्फ पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियों के उत्पादन के एलान के समय कहा था कि भविष्य में बाजार की जरूरतों के मुताबिक फिर से डीजल वाहनों के निर्माण के बारे में फैसला करेगी। 
विज्ञापन

maruti suzuki diesel engine news bs6 diesel engine cars in maruti suzuki maruti suzuki bs6 diesel cars in india
Maruti Suzuki India - फोटो : For Reference Only
कंपनी ने इस साल अप्रैल के महीने से देश में बीएस-6 उत्सर्जन मानकों लागू होने के बाद डीजल इंजन वाले वाहन बंद कर दिए थे। अब अगले वर्ष से कंपनी अपने ग्राहकों को डीजल गाड़ियों के उत्पादन के साथ तोहफा देने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

maruti suzuki diesel engine news bs6 diesel engine cars in maruti suzuki maruti suzuki bs6 diesel cars in india
Maruti Vitara Brezza 2020 - फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के मुताबिक भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में डीजल इंजन के वाहनों के मांग में तेजी को देखते हुए मारुति ने अगले साल से इन गाड़ियों के उत्पादन की योजना बना रही है। SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) और MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) सेगमेंट में डीजल इंजन वाली गाड़ियों की मांग बढ़ी है। 
विज्ञापन

maruti suzuki diesel engine news bs6 diesel engine cars in maruti suzuki maruti suzuki bs6 diesel cars in india
Maruti Vitara Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
सूत्रों के मुताबिक मारुति ने हरियाणा में मानेसर स्थित पावरट्रेन प्लांट को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया है। जिससे वह अगले साल के मध्य या त्योहारी सीजन से बीएस6 डीजल इंजन मॉडल को पेश करना शुरू कर सके। 

maruti suzuki diesel engine news bs6 diesel engine cars in maruti suzuki maruti suzuki bs6 diesel cars in india
Maruti Suzuki BSVI Ertiga - फोटो : For Representation Only
पीटीआई के मुताबिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी Ertiga (अर्टिगा) और Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) मॉडलों में बीएस 6 उत्सर्जन मानकों वाले डीजल इंजन का इस्तेमाल कर घरेलू बाजार में इसकी शुरुआत कर सकती है। हालांकि, मारुति ने डीजल इंजन में फिर उतरने के लिए कोई विशेष वजह नहीं बताई है। 

maruti suzuki diesel engine news bs6 diesel engine cars in maruti suzuki maruti suzuki bs6 diesel cars in india
Maruti Suzuki Ciaz 2020 - फोटो : For Representation Only
मारुति के प्रवक्ता ने बताया कि वे भविष्य की प्रौद्योगिकियों के बारे में कोई संकेत नहीं दे सकते। सूत्रों ने कहा कि कंपनी अपने मानेसर प्लांट के मौजूदा सेट-अप को अपग्रेड करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पहले इसी प्लांट में विकसित 1500 cc के बीएस 6 उत्सर्जन मानक वाले डीजल इंजन पेश किए थे। 

maruti suzuki diesel engine news bs6 diesel engine cars in maruti suzuki maruti suzuki bs6 diesel cars in india
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : For Representation Only
मारुति सुजुकी ने अपनी मिड साइज सेडान कार Ciaz (सियाज) और Ertiga (अर्टिगा) में कुछ समय तक इस इंजन का उपयोग किया था। लेकिन कंपनी ने बाजार के रूझानों को देखते हुए डीजल इंजन वाहनों का उत्पादन बंद कर दिया था। उस समय कंपनी के अन्य मॉडलों विटारा ब्रेजा, डिजायर, स्विफ्ट, एस-क्रॉस और बलेनो में फिएट का 1,300 सीसी का इंजन लगा था। 

maruti suzuki diesel engine news bs6 diesel engine cars in maruti suzuki maruti suzuki bs6 diesel cars in india
Auto Expo 2020 Maruti Swift - फोटो : For Representation Only
फिलहाल कंपनी की बीएस-6 नॉर्म्स सीरीज में एक लीटर, 1.2 लीटर और 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। कंपनी कुछ मॉडलों के सीएनजी वेरिएंट की भी बिक्री करती है। मारुति के चेयरमैन आर सी भार्गव ने 26 अप्रैल, 2019 को घोषणा की थी कि कंपनी एक अप्रैल, 2020 से अपने पोर्टफोलियो से डीजल कारों को हटा देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed