फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki car warranty extension yamaha motor india tvs motors vehicle service time extended

Maruti Suzuki, TVS और Yamaha ने ग्राहकों के लिए सर्विस, वारंटी समय सीमा बढ़ाने का किया एलान

Mon, 30 Mar 2020 02:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 30 Mar 2020 02:21 PM IST
सार

Covid 19 (कोरोना वायरस) महामारी के प्रकोप को देखते हुए Maruti Suzuki India, TVS Motor Company और Yamaha ने ग्राहकों के लिए वाहनों की वारंटी और सर्विस समय सीमा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
maruti suzuki car warranty extension yamaha motor india tvs motors vehicle service time extended
Maruti Suzuki Celerio - फोटो : PTI

विस्तार

एमएसआई ने सोमवार को कहा कि उसने ग्राहक के लिए वाहनों की वारंटी और सर्विस समय सीमा बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


Maruti Suzuki India ने एक बयान में कहा, "जिन ग्राहकों के वाहनों की मुफ्त सर्विस, वारंटी और विस्तारित वारंटी 15 मार्च 2020 से 30 अप्रैल 2020 के बीच खत्म हो रही है, उसे अब 30 जून 2020 तक बढ़ा दिया गया है।" 

यामाहा ने भी किया एलान
Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने घोषणा की है कि देशव्यापी लॉकडाउन के बीच अपने ग्राहकों के लिए वारंटी और सर्विस की सीमा अवधि बढ़ाएगी। यह फैसला उन ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया गया है जिनके वाहनों की वारंटी लॉकडाउन के दौरान समाप्त हो रही है और इस दौरान वे वारंटी का लाभ नहीं उठा सकते हैं। यह पहल यामाहा लाइफटाइम क्वालिटी केयर एप्रोज का हिस्सा है, और इसका फायदा अतिरिक्त 60 दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा, जो जून 2020 तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वालिटी केयर एप्रोज के तहत, यामाहा तीन सेवाओं का विस्तार करेगी जो 15 मार्च से 15 अप्रैल, 2020 के बीच निर्धारित की गई थीं। इस अवधि के दौरान जिन ग्राहकों को फ्री सर्विस मिलने वाली थी वे इस साल जून तक इसका लाभ उठा सकेंगे। इसी तरह, वाहनों पर सामान्य वारंटी और एक्सटेंडेड वारंटी भी अगले दो महीनों के लिए बढ़ा दी गई है। एनअल मैंटेनेंस कॉन्ट्रेक्ट (एएमसी) वाले ग्राहक भी इन लाभों का लाभ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन

यामाहा ने कहा है कि उसने बिना किसी समस्या के ग्राहकों को ये लाभ पहुंचाने के लिए देशभर के सभी डीलरों को सूचित कर दिया है। यामाहा के अलावा TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भी ग्राहकों के लिए वारंटी बढ़ाने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed