फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti suzuki Baleno RS launch in Indian market

आज शाम को लॉन्च हो रही है मारूति की यह शक्तिशाली कार

Fri, 03 Mar 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Written By: अमित द्विवेदी
amarujala.com- Written By: अमित द्विवेदी Updated Fri, 03 Mar 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki Baleno RS launch in Indian market
बलेनो आरएस - फोटो : Maruti Suzuki India Limited

मारुति सुजुकी बलेनो आरएस आज शाम 6 बजे मारू‌ति लॉन्च कर रही है। हाल ही में मारूति ने इस कार की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी। इसकी बुकिंग 11 हजार रुपये में कोई भी करवा सकता है। माना जा रहा है कि इसके बेस वेरिएंट की कीमत मारूति 5 लाख 49 हजार रुपये रखेगी। इस लॉन्च को इसलिए भी खास माना जा रहा है कि  

विज्ञापन

क्योंकि इसके साथ 1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजिन भारत में अपनी शुरुआत कर रहा है। 
यह एक शानदार स्पोर्टी कार है जिसमें सुरक्षा फीचर्स पर कंपनी ने खासा ध्यान दिया है। साइड इंपैक्ट कंपलाएंस, फ्रंटल ऑफसेट इंपैक्ट कंपलाएंस, आइसोफिक्स सीट एंकरेजेस, ड्यूल एयरबैग्स, प्रीटेंशनर्स और फोर्स लिमिटर्स के साथ दी गई सीट बेल्ट, फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक एबीएसी व ईबीडी के साथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें लगा 998 सीसी का इंजिन 75kW की अधिकतम शक्ति 5500आरपीएम पर तथा 150 एनएम का टॉर्क 1700-4500 आरपीएम पर प्रदान करता है। इस कार की लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1745 मिलीमीटर, ऊंचाई 1510 मिमी, बूट क्षमता 339 लीटर, व्हीलबेस 2520 मिलीमीटर व ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिलीमीटर का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed