15 सालों से अपने सेगमेंट में राज करने वाली मारुति की इस कार की बिक्री रह गई आधी, जानें बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कार बाजार इन दिनों मंदी से उभरने की कोशिश में लगा है, पिछले नो महीनों से बाजार कछुए की गति से चल रहा है। कार कंपनी इसे खरगोश की रफ्तार देने में लगी हैं लेकिन कामयाबी अभी तक नहीं मिली। पिछले 15 सालों से अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी की ऑल्टो की बिक्री में इतनी गिरावट आ चुकी है कि अगस्त 2019 में इस कार की बिक्री 54.48 फीसदी की गिरावट के साथ केवल 10,123 यूनिट्स रह गई। जबकि बीते साल अगस्त महीने में कंपनी ने ऑल्टो की 22,237 यूनाइट की बिक्री की थी।
सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति आगे
अगस्त महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में फिलहाल मारुति सुजुकी की डिजायर ही है। कंपनी ने इसकी 13,274 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि स्विफ्ट, वैगन-आर , बलेनो, इको, Ertiga, विटारा जैसी कारें कम बिक्री होने के बाद भी टॉप 10 बेस्ट सेलिंग लिस्ट में हैं इसके अलावा hyundai की ग्रैंड आई 10 और Venue भी अगस्त महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल हैं।