{"_id":"5b98c379867a557ead23dec2","slug":"maruti-is-planning-to-shift-its-plant-know-where-it-will-be-shift","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव से शिफ्ट होगा मारुति का प्लांट, आस-पास वालों की शिकायत के बाद उठाया कदम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
गुड़गांव से शिफ्ट होगा मारुति का प्लांट, आस-पास वालों की शिकायत के बाद उठाया कदम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki plant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी अपने गुड़गांव में स्थित फैक्ट्री को हरियाणा में दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना बना रही है। फिलहाल, मारुति का प्लांट गुड़गांव में बहुत भीड़भाड़ वाली जगह पर स्थित है। जिसे कंपनी वहां से हटाना चाहती है। कंपनि के एक अधिकारी के मुताबिक नए प्लांट को शिफ्ट होने में अभी 4 से 5 साल का समय लग सकता है।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी ने गुड़गांव स्थित इस प्लांट से अपनी सबसे पहली कार मारुति 800 को रोलआउट किया था। इसलिए कहा जा सकता है कि इस फैक्ट्री से मारुति का पुराना इतिहास जुड़ा है। इस समय भारतीय बाजार में बिकने वाली हर दूसरी कार मारुति सुजुकी की होती है।
विज्ञापन
मारुति ने नया प्लांट लगाने के लिए हरियाणा सरकार से इसके लिए 1200-1400 एकड़ जमीन की मांग की है। इस योजना केजरिये मारुति अपने मौजूदा मॉडल्स की कैपेसिटी बढ़ा सकेगी। तो वहीं सुजुकी अपना ध्यान इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड व्हीकल समेत नए प्रोडक्ट को बाजार में उतारने पर लगायेगी।
विज्ञापन
मारुति नए प्लांट में 3-4 असेंबली लाइन बनाने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी को 10-15 हजार करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत है। गुड़गांव स्थित प्लांट में कंपनी अभी सालाना 6-7 लाख यूनिट का प्रोडक्शन किया जा रहा है।
बता दें,इसके पीछे लगातार आ रही आस पास वालो की शिकायत है दरअसल,अभी जहॉ कंपनी का प्लांट मौजू है वहां के रहने वाले लोगों की तरफ से कई बार कंपनी शिफ्ट करने की मांग की गई है। ट्रकों की आवाजाही भी एक बड़ा मुद्दा है। इसलिए कंपनी गुड़गांव के पास की कोई दूसरी जगह देख रही है ताकि वेंडर और कर्मचारियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।