फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti ertiga 2018 launch date revealed, know the features of this 2018 ertiga car

21 नवंबर को लांच होगी नई MPV Ertiga , लांच से पहले जान लें इस कार की खासियत

Sun, 14 Oct 2018 11:03 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Maruti ertiga 2018 launch date revealed, know the features of this 2018 ertiga car
Maruti Suzuki Ertiga

मारुति सुजुकी की कार अर्टिगा भारत में जल्द दस्तक देने जा रही है। मारुति सुजुकी की यह कार भारत में एमपीवी सेगमेंट की शानदार कार है। लांच होने से पहले इस कार को कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। 2018 मारुति अर्टिगा एमपीवी को नए HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

विज्ञापन


ऑटोकार इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कार को 21 नवंबर 2018 को लांच करने पर कंपनी विचार कर रही है। बता दें, लांच होनेे वाला यह मॉडल पहले से ही इंडोनेशिया में बिक रहा है। नई अर्टिगा मौजूदा मॉडल से काफी चौड़ी और लंबी होगी।
विज्ञापन


कार के इंटीरियर में फॉक्स वुड के इस्तेमाल के साथ ही इसमें 6.8-इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रूफ माउंटेड एसी वेंट्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप, फॉग लैंप, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, नया लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील,  जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नई अर्टिगा में मारुति की स्विफ्ट और डिजायर के कई पार्ट्स लगे हैं जिससे इसका इंटीरियर इन सेडान कारों से मिलता-जुलता दिखेगा। 2018 मारुति अर्टिगा एमपीवी में सुरक्षा के लिहाज से  डुअल-फ्रंट एयरबैग, एबीएस, इबीडी, चील्ड सीट एंकर, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम आदि भी दिए गए हैं। कार के टॉप वेरियंट में रिवर्स कैमरा भी दिया जाने की उम्मीद है। 


इंजन
नई अर्टिगा कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जो कि 104 एचपी की पावर जनेरेट करता है। इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा। डीजल इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल वाला ही 1.3 लीटर इंजन दिया जाएगा।  जो कि 89 एचपी की पावर जनेरेट करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed