{"_id":"58e785354f1c1b1a205b4c07","slug":"maruti-dzire-tour-first-generation-to-be-replaced-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति इस चर्चित कार को जल्द कर सकती है रिप्लेस","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति इस चर्चित कार को जल्द कर सकती है रिप्लेस
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 07 Apr 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी बहुचर्चित कार डिजायर टूर को रिप्लेस करने की योजना बना रही है। कंपनी अपनी इस कार को दूसरी पीढ़ी की डिजायर से रिप्लेस करेगी। डिजायर टैक्सी और पैसेंजर कार के तौर पर एक बेहतरीन विकल्प है।
विज्ञापन
नई डिजायर में कंपनी ने कम्फर्ट का ज्यादा ख्याल रखा है। इस कार में मारुति ने पहले के मुकाबले ज्यादा लेगस्पेस दिया है। हालांकि नई डिजायर बूटस्पेस के मामले में थोड़ा निराश जरूर करती है। नई डिजायर में 316 लीटर का बूटस्पेस दिया गया है जबकि इसके पहले वाली डिजायर में 440 लीटर का बूटस्पेस मिलता था।
विज्ञापन
साथ ही आपको बता दें कि इस कार की कीमत कुछ कम हो सकती है। चुंकि छोटी गाड़ियों पर एक्साइज रेट कम लग रहा है इसलिए कार की कीमत भी कम होने की उम्मीद है। मारुति डिजायर टूर में अभी 1.3 लीटर वाला DDiS डीजल इंजन मौजूद है। वहीं नई डिजायर में 1.2 लीटर का के-सीरीज पेट्रोल इंजन का विकल्प मिल सकता है। इसके साथ कंपनी इस कार में सीएनजी का विकल्प भी दे सकती है।
विज्ञापन