फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti cars can get a service at night, here is the details

कार सर्विस की नो टेंशन, अब रात में कारों की कार की सर्विस करेगी ये कंपनी

Wed, 13 Feb 2019 11:23 AM IST
Harendra Chaudhary आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 13 Feb 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Maruti cars can get a service at night, here is the details
car service

कार की सर्विस कराने में पूरा दिन व्यर्थ करना अब पुरानी बात हो जाएगी। क्योंकि मारुति सुजुकी ने अब रात में सर्विस करने की सुविधा मुहैया कराई है। ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। यानी अब कार की सर्विस कराने के लिए आॅफिस से जानें की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


यह  सुविधा देश भर के पांच और शहरों नोएडा, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, साहिबाबाद और मैंगलोर में शुरू की गई है।कंपनी अन्य शहरों में इस पहल का विस्तार करना चाह रही है, लेकिन पहले आईटी हब और ऐसे शहरों पर ध्यान दिया जाएगा, जहां रात को काम करने वाली आबादी ज्यादा है। वर्तमान में, मारुति प्रति रात औसतन 25 कारों की सर्विस कर रहा है, लेकिन मांग के आधार पर संख्या बढ़ाना तय है। 
विज्ञापन

 

Maruti cars can get a service at night, here is the details
maruti suzuki ertiga new model

बता दें, आज भारत में हर दूसरे आदमी के पास मारुति की गाड़ी है। वहीं मारुति सुजुकी की कार अर्टिगा हाल ही में एमपीवी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। अर्टिगा के साथ इस दौड़ में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराजो थी। जनवरी 2019 में मारुति सुजुकी अर्टिगा की 6,352 सेल हुई। वहीं टोयोटा इनोवा क्रिस्टा  की बिक्री जनवरी 2019 में 6,283 इकाई रही।

नई मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत 7.44 लाख रुपये है जबकि इनोवा क्रिस्टा की कीमत 14.83 लाख रुपये है। इस सूची में तीसरा नंबर रहा महिंद्रा मराजो का जिसकी जनवरी में 3,500 यूनिट सेल हुई।महिंद्रा Marazzo ने दिसंबर 2018 में एक अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि 2018 में नई Ertiga से पहले महिंद्रा Marazzo को लांच किया गया था। मराजो इस समय हर महीने 3,000-4,000 इकाइयों की बिक्री कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed