फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra xuv500 diesel automatic launched in india mahindra xuv 500 automatic diesel price in india mahindra suv cars mahindra cars

Mahindra XUV500 डीजल-ऑटोमैटिक भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Sun, 30 Aug 2020 05:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2020 05:06 PM IST
सार

  • Mahindra XUV500 ऑटोमैटिक मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल वेरिएंट की तरह ही एक 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है। 
  • XUV500 को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। 

विज्ञापन
mahindra xuv500 diesel automatic launched in india mahindra xuv 500 automatic diesel price in india mahindra suv cars mahindra cars
Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)

विस्तार

घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने भारतीय बाजार में बीएस6 कंप्लायंट XUV500 के ऑटोमैटिक वेरिएंट को लॉन्च किया है। इसे इस साल की शुरुआत में कंपनी जब अपनी कारों को बीएस6 मानकों के मुताबिक अपडेट कर रही थी तब इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन ऑटोमैटिक ट्रिम को फिर से पेश किया है। Mahindra XUV500 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 15.65 लाख से शुरू किया गया है। 
विज्ञापन

कितनी बढ़ी कीमत
Mahindra XUV500 को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। ऑटोमैटिक मॉडल तीन ट्रिम्स W7, W9 और W11 (O) में उपलब्ध है। मैनुअल ट्रिम्स की तुलना में, ऑटोमैटिक मॉडल तीनों ट्रिम्स - W7, W9 और W11 (O) पर लगभग 1.21 लाख रुपये की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। 

जबकि एंट्री-लेवल W7 की कीमत 17.36 लाख रुपये, W9 की कीमत 17.36 लाख रुपये और W11 (O) की कीमत 18.88 लाख रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन
XUV500 ऑटोमैटिक मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल वेरिएंट की तरह ही एक 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 155 PS का पावर और 360 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि पहले मॉडल मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट में AWD फीचर के साथ आया था, ऑल-व्हील-ड्राइव फीचर को बीएस6 मॉडल में इस फीचर को नहीं दिया गया है। शायद कंपनी ने इसकी कीमत को कम रखने के लिए यह फैसला किया है। 
विज्ञापन

डायमेंशन 
XUV500 की लंबाई 4,585 मिमी, चौड़ाई 1,890 मिमी और ऊंचाई 1,785 मिमी है। इसमें 2,700 मिमी का व्हीलबेस मिलता है। 

मुकाबला 
भारतीय बाजार में XUV500 का मुकाबला Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), MG Hector (एमजी हेक्टर) और Tata Harrier (टाटा हैरियर) जैसी एसयूवी से होगा। महिंदा अगले वर्ष 2021 के मध्य तक नेक्स्ट जेनरेशन Scorpio (स्कॉर्पियो) और XUV500 एसयूवी को पेश करने की तैयारी में है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed