फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra xuv300 price reduced mahindra xuv300 top model diesel mahindra xuv300 petrol top model price

Mahindra XUV 300 की कीमत 87000 रुपये तक हुई कम, जानें हर मॉडल की नई और पुरानी कीमत

Tue, 11 Aug 2020 03:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 Aug 2020 03:28 PM IST
सार

  • Mahindra XUV300 BS6 को अगस्त के महीने में खरीदने पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। पेट्रोल मॉडल के टॉप मॉडल की कीमत में 87,000 रुपये की कमी की गई है।
  • हालांकि W4 और W6 डीजल वेरिएंट्स की कीमतों में 1000 और 20,000 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 

विज्ञापन
mahindra xuv300 price reduced mahindra xuv300 top model diesel mahindra xuv300 petrol top model price
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra Website

विस्तार

Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की एक एसयूवी भारत के सबसे ज्यादा कॉम्पिटीशन वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करती है। डेढ़ साल पहले लॉन्च की गई Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) सब-कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर कार अपने सेगमेंट में सबसे बढ़िया विकल्प मानी जाती थी। लेकिन सब-4-मीटर (4 मीटर से छोटी) कार सेगमेंट में जल्द लॉन्च होने वाली Kia Sonet (किआ सोनेट) ने इसमें प्रतिस्पर्धा बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

महिंद्रा ने अपनी सब-4-मीटर एसयूवी XUV 300 की बिक्री को बढ़ाने के लिए इसकी कीमतों में कमी की है। ऐसा माना जा रहा है कि अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियां भी इस सेगमेंट में अपनी कारों की कीमत कम कर सकती हैं। 

XUV 300 एसयूवी के पेट्रोल वर्जन की कीमतें कम हो गई हैं, जबकि कई डीजल वेरिएंट्स अब महंगे हो गए हैं। Mahindra XUV300 BS6 को अगस्त के महीने में खरीदने पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। पेट्रोल मॉडल के टॉप मॉडल की कीमत में 87,000 रुपये की कमी की गई है। हालांकि W4 और W6 डीजल वेरिएंट्स की कीमतों में क्रमश: 1000 और 20,000 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

SUV का बेस मॉडल, W4 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 35,000 रुपये की कमी कई गई है। W4 पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.3 लाख रुपये थी, जो कीमत कम होने के बाद 7.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।  एंट्री-लेवल W4 डीजल वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की मामूली वृद्धि हुई है और अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.70 लाख रुपये हो गई है। 
विज्ञापन

जबकि, W6 पेट्रोल वेरिएंट में 17,000 रुपये की कमी की गई है, जिसके बाद इसकी मॉडल की नई कीमत 8.98 लाख रुपये हो गई है। W8 पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.90 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 10.60 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध थी। 

W6 डीजल वेरिएंट की कीमत 20,000 रुपये से बढ़कर 9.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। 

W8 ऑप्शनल पेट्रोल ट्रिम की कीमत में 87,129 रुपये की कटौती की गई है, जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.97 लाख रुपये हो गई है। 

W8 डीजल और W8 डीजल ऑप्शनल ट्रिम्स में 20,000 रुपये और 39,000 रुपये की कमी आई है और अब इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 10.75 लाख रुपये और 11.75 लाख रुपये है। 

Mahindra XUV 300 को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ पेश की जाती है। BS6 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट 110PS का पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है और इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। 

Mahindra XUV 300 एसयूवी का भारतीय बाजार में मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Ford EcoSport (फोर्ड इकोस्पोर्ट) और Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) से है। हालांकि आने वाली Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) और Kia Sonet (किआ सोनेट) से भी कड़ी टक्कर मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed