फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra Tractors sold 45588 units in October, with a 2 per cent year on year growth.

महिंद्रा के ट्रैक्टरों को मिला भारतीय किसानों का साथ, अक्तूबर महीने में 45588 यूनिट्स की हुई बंपर खरीदारी

Wed, 04 Nov 2020 07:28 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 04 Nov 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Tractors sold 45588 units in October, with a 2 per cent year on year growth.
सांकेतिक - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के ट्रैक्टरों की त्योहारी सीजन में जबरदस्त खरीदारी हो रही है। भारतीय बाजार की बात करें तो अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल 45,588 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 44,646 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर महीने में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री में 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

 

निर्यात की बात करें तो अक्तूबर 2020 में महिंद्रा ने अपने ट्रैक्टरों के कुल 970 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 787 ट्रैक्टरों का नियार्त किया था। पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर महीने में कंपनी ने 23 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टरों की भारत से बाहर बिक्री की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा के ट्रैक्टरों की कुल बिक्री भी बढ़ी है। अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल (घरेलू+ नियार्त) 46,558 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 45,433 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर महीने में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की कुल बिक्री 2 फीसदी बढ़ी है। 
 
विज्ञापन

महिंद्रा ने सितंबर 2020 में ट्रैक्टर की बिक्री में 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 43,386 यूनिट्स की बिक्री की। सितंबर की बिक्री की तुलना में, अक्टूबर 2020 में महिंद्रा ट्रैक्टर ने 5.17 फीसदी  की मासिक बढ़ोतरी दर्ज की है। बता दें कि अगस्त 2020 में, महिंद्रा ने 24,458 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। वहीं, कोरोवायरस वायरस महामारी के बावजूद, जून 2020 में, 10 फीसदी की बढ़त के साथ 36,544 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं, जुलाई में 27 फीसदी की बढ़ोतरी से कंपनी ने 25,408 यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed