{"_id":"5e7766008ebc3e773d187b00","slug":"mahindra-shut-down-production-mahindra-and-mahindra-automobile-coronovirus-covid-19-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: Mahindra के नागपुर प्लांट, मुंबई और पुणे में काम बंद","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना वायरस: Mahindra के नागपुर प्लांट, मुंबई और पुणे में काम बंद
Sun, 22 Mar 2020 06:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 22 Mar 2020 06:50 PM IST
सार
घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने घोषणा की है कि कंपनी तत्काल प्रभाव से नागपुर संयंत्र में परिचालन को निलंबित कर रही है। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच कंपनी का यह फैसला बचाव के लिए उठाए गए कदम के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
Mahindra Car Plant
- फोटो : Twitter
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने इस जानलेवा वायरस फैलाने के जोखिम को कम करने के लिए मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी-चिंचवाड़ के शहरों को पहले ही आंशिक तौर पर लॉकडाउन कर दिया है। इसके अलावा, महिंद्रा की कांदिवली (मुंबई) और चाकन (पुणे) के संयंत्रों को सोमवार 23 मार्च 2020 से अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
महिंद्रा ने यह घोषणा नहीं की है कि कितनी अवधि तक संयंत्र बंद रहेंगे। बता दें कि इससे पहले Maruti Suzuki (मारूति सुजुकी), Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) और FCA India (एफसीए इंडिया) भी अपने संयंत्रों में अस्थाई तौर पर परिचालन बंद करने का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा ने एक बयान में कहा, "कर्मचारी कल्याण और सुरक्षा अत्यंत प्राथमिकता के मामले हैं। हम तेजी से बदल रहे Covid-19 (कोरोना वायरस) महामारी की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रहे हैं और स्थित में बदलाव आने तक महाराष्ट्र में और देशभर के अन्य संयंत्रों में तेजी से और उचित कार्रवाई जारी रखेंगे। इस बीच, देश भर में हमारे सभी कार्यालयों ने पहले ही वर्क फ्रॉम होम (घर से काम करना) लागू कर दिया है। स्वच्छता के उच्चतम मानकों और देश भर के सभी कार्यालयों और विनिर्माण स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने को बढ़ावा देने सहित कई अन्य उपाय किए गए हैं।"
COVID-19 महामारी से भारत में 300 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं और वैश्विक स्तर पर तीन लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित हुए हैं। सरकार ने देश भर में वायरस को फैलने से रोकने के लिए अगले दो सप्ताह के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। जबकि राजस्थान में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है।
कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के सभी सात जिलों को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया। वहीं यूपी सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार के खतरे को देखते हुए प्रदेश के 15 जिलों को पहले चरण में 23 से 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है।