फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra's vehicles demand increased in India, four percent more cars sold in September

महिंद्रा की गाड़ियों की भारत में बढ़ी मांग, सितंबर महीने में 4% ज्यादा बिकी कारें

Sat, 03 Oct 2020 07:12 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 03 Oct 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Mahindra's vehicles demand increased in India, four percent more cars sold in September
Mahindra Alturas G4 (सांकेतिक) - फोटो : Mahindra

महिंद्रा (Mahindra) ने सितंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने सितंबर 2020 में अपने पैसेंजर वाहनों के कुल 14,857 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने कुल 14,333 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो सितंबर महीने में महिंद्रा की बिक्री में 4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


कंपनी की बिक्री में आई बढ़ोतरी का एक तरफा कारण एसयूवी सेगमेंट है। सितंबर 2020 में कंपनी के एसयूवी के कुल 14,663 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी के कुल 13,858 एसयूवी बिके थे। पिछले साल की तुलना में एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की बिक्री 6 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन

कॉमर्शियल वाहनों की बढ़ी बिक्री


सितंबर 2019 में महिंद्रा के कॉमर्शियल वाहनों के कुल 18,907 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी के कॉमर्शियल वाहनों के कुल 18,872 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। 

तीन पहिया वाहनों की घटी बिक्री


सितंबर 2019 में महिंद्रा के तीन पहिया वाहनों के कुल 587 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी के कॉमर्शियल वाहनों के कुल 7487 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस सितंबर महीने में कंपनी के पहिया वाहनों की बिक्री में 92 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

महिंद्रा के कुल वाहनों की बिक्री घटी


सितंबर 2020 में महिंद्रा के कुल (पैसेंजर+कॉमर्शियल+तीन पहिया) वाहनों के भारतीय बाजार में 34,351 यूनिट्स बिके। जबकि, सितंबर 2019 में महिंद्रा के कुल वाहनों के 40,692 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में कंपनी के कुल वाहनों की बिक्री में 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

महिंद्रा के वाहनों का घटा निर्यात


सितंबर 2020 महिंद्रा के कुल 1569 वाहनों की भारत से बाहर बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2029 में महिंद्रा के कुल 2651 वाहनों की भारत से बाहर बिक्री हुई। पिछले साल की तुलना में कंपनी के निर्यात में 41 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed