फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra recalls 600 vehicles mahindra xuv300 recall mahindra suv

Mahindra: गुपचुप तरीके से वापस मंगाईं गईं महिंद्रा की यह लोकप्रिय एसयूवी, आई यह खराबी

Fri, 01 Oct 2021 04:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 01 Oct 2021 04:41 PM IST
सार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी लोकप्रिय XUV300 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के डीजल वेरिएंट को गुपचुप तरीके से रिकॉल किया है।

विज्ञापन
mahindra recalls 600 vehicles mahindra xuv300 recall mahindra suv
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra

विस्तार

Mahindra XUV300 Recall : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 के डीजल वेरिएंट को गुपचुप तरीके से रिकॉल किया है। घरेलू वाहन निर्माता ने 21 जून और 2 जुलाई, 2021 के बीच अपने नासिक प्लांट में बने लगभग 600 वाहनों को वापस बुलाने का एलान किया है। रिकॉल करने की वजह दूषित ईंधन के कारण इंजन के पुर्जों का समय से पहले खराब होना बताया गया था। इस प्लांट को दूषित डीजल मिला था, जो 600 वाहनों में भरा गया था।
विज्ञापन


इस कार को वापस मंगाने का मुख्य कारण एक दोषपूर्ण इंटरकूलर होज है, जो बीतते समय के साथ भविष्य में दरारें पैदा कर सकता है। कंपनी Mahindra XUV300 के मालिकों से उनके वाहनों का निरीक्षण करने और खराब पुर्जे को बदलने के लिए संपर्क करेगी। हालांकि, इस खराबी से कितनी यूनिट्स पर असर पड़ा है, कंपनी ने इस संख्या का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन

वेरिएंट्स, इंजन और पावर

यह कॉम्पैक्ट एसयूवी 1.5-लीटर डीजल और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। डीजल 115 bhp का पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं पेट्रोल इंजन और 109 bhp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

लाएगी ज्यादा पावरफुल मॉडल

वाहन निर्माता जल्द ही Mahindra XUV300 का ज्यादा पावरफुल और स्पोर्टी पेट्रोल एडिशन लाने वाली है। नए मॉडल में नया 1.2-लीटर T-GDI पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 130 bhp का पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह XUV300 पेट्रोल मॉडल को अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल कार बना देगा। ज्यादा पावरफुल XUV300 को 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। नया इंजन W4, W6, W8 और W8 (O) सहित एसयूवी के सभी ट्रिम्स में पेश किया जा सकता है। 
विज्ञापन

कितनी है कीमत

Mahindra XUV300 इस समय भारतीय बाजार में 7.95 लाख रुपये से लेकर 13.46 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.95 लाख रुपये से शुरू होकर 12.63 लाख रुपये तक जाती है। डीजल मॉडल की शुरुआती कीमत 9.09 लाख रुपये है, जो 13.46 लाख रुपये तक जाती है। एसयूवी मॉडल लाइनअप में 8 ऑटोमैटिक वेरिएंट शामिल हैं, जिनकी कीमत 9.99 रुपये से 13.46 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed