{"_id":"5f201c898ebc3e9fb145b098","slug":"mahindra-offering-bumper-discount-on-its-kuv100-nxt-to-bolero-to-scorpio-to-xuv300-to-alturas-g4-bs6-read-july-2020-offer","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा की इन 5 कारों पर मिल रहा है 3.05 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
महिंद्रा की इन 5 कारों पर मिल रहा है 3.05 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर
Tue, 28 Jul 2020 06:09 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
2020 Mahindra Scorpio BS6
- फोटो : Mahindra
अगर इस महीने आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो महिंद्रा की तरफ से दिया जा रहा डिस्काउंट ऑफर आपके बड़े काम आ सकता है। दरअसल महिंद्रा इस महीने अपनी KUV100 NXT, Bolero, Scorpio, XUV300 और Alturas G4 पर भारी डिस्काउंट दे रही है। आज हम आपको इन गाड़ियों पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि, इससे पहले कि हम आगे बढ़ें यहां जानना जरूरी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है। इसलिए कार को खरीदने से पहले इस पर दिए जा रहे ऑफर का पास के डीलरशिप पर जाकर अच्छे से पता लगा लें।
विज्ञापन
Mahindra KUV100 NXT BS6
- ऑफर: इस महीने अगर आप Mahindra KUV100 NXT को खरीदते हैं तो आपको कुल 62,055 रुपये तक की बचत हो सकती है।
- कीमत: इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है।
Mahindra Bolero BS6
- ऑफर: Mahindra इस महीने अपनी Bolero के बीएस6 मॉडल की खरीद पर 13,500 रुपये तक की छूट दे रही है।
- कीमत: इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये है।
2020 Mahindra Scorpio BS6
- ऑफर: अगर आप इस महीने 2020 Mahindra Scorpio के BS6 मॉडल को खरीदते हैं, तो आपको 30,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इस पर 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है।
- कीमत: इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12.39 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Mahindra XUV300 BS6
- ऑफर: Mahindra XUV300 BS6 को अगर आप इस महीने खरीदते हैं, तो आपको भारी बचत होगी। दरअसल जुलाई महीने में महिंद्रा अपनी इस एसयूवी पर 64,500 रुपये तक का भारी डिस्काउंट दे रही है।
- कीमत: इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.30 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Mahindra Alturas G4 BS6
- ऑफर: अगर आप इस महीने Mahindra Alturas G4 को खरीदते हैं, तो आपको 3.05 लाख रुपये की छूट मिलेगी।
- कीमत: इसकी भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 28.70 लाख रुपये है।