फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra mojo 300 bs6 colour schemes mahindra mojo 300 bs6 price new mahindra mojo 2020 mahindra mojo bs6 2020 price mahindra mojo bikes in india mahindra motorcycle price

Mahindra Mojo BS6 में मिलेंगे नए कलर ऑप्शंस, Dominar 400 को टक्कर देने वाली बाइक की जानें कीमत

Sun, 19 Jul 2020 05:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
mahindra mojo 300 bs6 colour schemes mahindra mojo 300 bs6 price new mahindra mojo 2020 mahindra mojo bs6 2020 price mahindra mojo bikes in india mahindra motorcycle price
2020 Mahindra Mojo 300 ABS - फोटो : Social Media
महिंद्रा अपनी नई 2020 Mahindra Mojo 300 ABS (महिंद्रा मोजो 300 एबीएस) बाइक जल्द ही नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले अपडेटेड इंजन के साथ लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने आधिकारिक रूप से एक टीजर तस्वीर जारी की है। टीजर तस्वीर में नई बाइक के दो और नए कलर ऑप्शंस का खुलासा किया गया है। महिंद्रा मोजो बीएस6 मोटरसाइकिल Bajaj Dominar 400 (बजाज डोमिनर 400) को सीधी टक्कर देगी। महिंद्रा ने इससे पहले नई मोजो के एक नए कलर ऑप्शन - गारनेट ब्लैक का खुलासा किया था। अब, कंपनी ने पुष्टि की है कि महिंद्रा मोजो बीएस6 रूबी रेड और पर्ल ब्लैक के दो अतिरिक्त रंगों के साथ आएगी। 
विज्ञापन

बाइक की टीजर तस्वीर को देखकर पता चलता है कि BS6 Mahindra Mojo 300 ABS के रंग पैलेट में काले रंग को काफी प्रमुखता मिली है। क्योंकि अब तक सामने आए तीन कलर ऑप्शन में काला रंग शामिल है। रूबी रेड कलर ऑप्शन में लाल और काले रंग का डुअल-टोन शेड मिलता है। टीजर तस्वीर में देख सकते हैं कि फ्यूल टैंक और रियर बॉडी पैनल पर लाल रंग दिया गया है और काले रंग की भी लगभग इतनी ही हिस्सेदारी मिली है। गार्नेट ब्लैक कलर ऑप्शन में फ्रेम और स्विंगआर्म में लाल रंग दिया गया है। अलॉय व्हील्स पर भी रेड पिनस्ट्राइप दी गई है। रूबी रेड कलर का थीम ड्यूल-टोन है। इसमें फ्यूल टैंक, पिलियन ग्रैब रेल और रिम स्टिकर लाल रंग के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन और फीचर्स
जहां तक नई मोजो के लुक और डिजाइन की बात है तो टीजर के मुताबिक BS6 मॉडल BS4 मॉडल से बहुत अलग नहीं होगा। बाइक में पहले की तरह फ्रंट काउल के साथ ट्विन-हेडलैम्प कल्स्टर, मस्क्युलर फ्यूल टैंक, न्यूनतम साइड पैनल मिलना जारी रहेगा। बीएस6 महिंद्रा मोजो 300 एबीएस में भी पहले के मॉडल्स में मिलने वाले सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को दिया गया है। इसमें टैकोमीटर के लिए एक एनालॉग काउंटर और स्पीड, गियर पोजिशन, ट्रिप मीटर जैसी जानकारी के लिए एक डिजिटल स्क्रीन शामिल है। इस पैनल में हाल ही में एक नई चीज एबीएस लाइट शामिल की गई थी, जिसमें पिछले साल जोड़ा गया था। इसके अलावा इसमें स्टेप-अप स्टाइल सिंगल सीट दी गई है। साथ बाइक में अलॉय व्हीलस और दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलेंगे। 
विज्ञापन

इंजन और ब्रेकिंग
BS6 Mojo 300 ABS में बीएस4 मॉडल की तुलना में एक अपग्रेडेड इंजन मिलने की संभावना है। यह एक 300 cc लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 27 bhp का पावर और 30 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पहले की तरह, इस इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। महिंद्रा नई बाइक की कीमत को कम रखने के लिए बीएस4 मॉडल के हार्डवेयर का ही इस्तेमाल कर सकती है। सस्पेंशन की बात करें तो बीएस6 मोजो में गैस-चार्ज्ड मोनो शॉक के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क्स मिल सकता है। ब्रेकिंग के लिए ABS के साथ 320 mm फ्रंट और 240 mm रियर डिस्क ब्रेक होगा। 

कीमत और मुकाबला
BS6 Mahindra Mojo 300 ABS की कीमत BS4 मॉडल की तुलना में करीब 10,000 रुपये ज्यादा रहने की संभावना है। बाइक का BS4 मॉडल 1.49 लाख रुपये में उपलब्ध था, वहीं आने वाले BS6 मॉडल की कीमत लगभग 1.59 लाख रुपये हो सकती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम भारत की हैं। Mojo 300 का मुकाबला Bajaj Dominar 400 (बजाज डोमिनर 400) जैसी बाइक्स से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed