भारत की सबसे मजबूत Mpv बनी Marazzo, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोबल NCAP टेस्ट में महिंद्रा की कार मराजो को 4 स्टार रेटिंग मिली है। मराजो एक ऐसी एमपीवी है जिसे 4 स्टार रेटिंग दी गई है। जो कि महिंद्रा की किसी भी कार को नहीं मिली है। मराजो को वयस्क पैसेंजर सुरक्षा में 4-स्टार रेटिंग और बच्चो की सुरक्षा में 2 स्टार रेटिंग मिली है।
यहां देखें वीडियो
मराजो को टेस्ट के दौरान 64 किमी/घंटे के क्रैश टेस्ट से गुजरना पड़ा। हालांकि भारत में कारों की स्पीड लिमिट 56 किमी/घंटे की है। मराजो पर जब टेस्ट हुआ तो तेज टक्कर के बावजूद कार के केबिन और ढ़ांचे में किसी तरह की कोई खराबी नहीं आई।
खास फीचर्स
*ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स
*एबीएस
*ड्राईवर साइड सीटबेल्ट रिमाइंडर
*फ्रंट सीट-बेल्ट प्रीटेंशनर
* रियर सीट्स पर Isofix
*चाइल्ड सीट माउंट्स
इंजन क्षमता
मराजो में 1.5-लीटर का चार-सिलिंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
इंटीरियर
कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें पियानो ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। कार के सेंटर कंसोल में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नीचे एचवीएसी कंट्रोल दिया गया है। कार में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम दिया गया है। कार में तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं जो ऑडियो, ब्लूटूथ टेलेफॉनिक और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाओं से लैस हैं।
कीमत
कार की शुरुआती कीमत 9,99,000 रुपये से शुरू होती है जो की एम 2 वैरियंट की कीमत है। कार के एम 4 वैरियंट की कीमत 10,95,00, एम6 की कीमत 12,40,000, वहीं एम 8 वैरियंट की कीमत 13,90,000 रखी गई है।